Advertisement
दाल मखनी रेसिपी हिंदी में

ढाबा स्टाइल दाल मखनी रेसिपी और बनाने की सबसे आसान विधि

दाल मखनी रेसिपी पंजाबियो की सबसे मनपसंद डिश में से एक है और यह पंजाब की सबसे फेमस रेसेपी है.

कही भी कुछ भी प्रोग्राम हो चाहे वो किसी की शादी हो या कोई भी पिने का प्रोग्राम हो तो इस में दाल मखनी को जरूर शामिल किया जाता है और सबसे ज्यादा इस रेसिपी को उत्तर भारत में पसंद किया जाता है.

जहाँ तक मेरा अंदाजा है आप ने भी दाल मखनी जरूर खाई होगी| किसी ने शादी में, किसी ने होटल में, कही तो जरूर खाई होगी.

जो लोग बनाना जानते है उन्होने घर पर भी बनाइ होगी| लेकिन जो दाल मखनी बनाना नही जानते उनके लिए आज मै दाल मखनी की रेसिपी का लेख लाया हूँ इसे आप घर पर बना कर खाये और हमसे शेयर जरूर करे की केसा रहा आपका एक्सपीरियंस घर पर दाल मखनी बनाने का:-

तो आईये दोस्तों, दाल रेसिपी इन हिंदी (Dal Makhani in Hindi) का लेख पढ़ना शुरू करते है| सबसे पहले मै आपको इसकी आवश्यक सामग्री बता देता हूँ जो इस प्रकार है:-

आवश्यक सामग्री – दाल मखनी रेसिपी हिंदी में

नोट: नीचे दी गई आवश्यक सामग्री को आप एक पेपर पर लिख ले जिससे जब भी आप दाल मखनी को बनाना जाये तो आपके पास पहले से ही सारी सामग्री उपलब्द हो|

सामग्री के बाद मै आपको स्वादिष्ट दाल मखनी बनाने की विधि बताऊंगा| तो आईये शुरू करते है:-

रेसिपी : पालक पनीर रेसिपी, उसके फ़ायदे और बनाने का सरल तरीका

Punjabi Dal Makhani Recipe in Hindi

  1. उड़द : 100 ग्राम
  2. राजमा : 1 मुट्ठी
  3. नमक
  4. प्याज : (बारीक़ कटा हुआ)
  5. अदरक पेस्ट : 1 चम्मच
  6. लहसून पेस्ट : 1चम्मच
  7. टोमेटो प्यूरी : 100 ग्राम
  8. मक्खन
  9. जीरा
  10. लॉन्ग : 4-6 पीस
  11. दाल चीनी : 1 टुकड़ा
  12. लाल मिर्च पाउडर : 1 चम्मच
  13. जीरा पावर : 1/2 चम्मच
  14. गरम मशाला
  15. धनिया पत्ता
  16. क्रीम

How To Make Dal Makhani in Hindi At Home

सबसे पहले उड़द की दाल और राजमा को साफ़ करले और फिर इन दोनों को अलग अलग अच्छे से धो ले.

grammarly

धोकर इन दोनों को पानी में भिगो दे| यदी आप शाम को भिगोते है तो पूरी रात के लिए भिगोये और दिन में भिगोते है तो पूरा दिन के लिए भगोये|

जब राजमा अच्छे से फूल जाये तब उसे लेले और उसका जो पानी है उसे एक बर्तन में निकाल कर अलग से रख ले और राजमा और उड़द को फिर से धो ले.

*राजमा और उड़द को धोने के बाद इसे एक कुकर में रख कर सही मात्रा में पानी डाले जितने में राजमा और उड़द दुब गई है उससे थोड़ा अधिक करके डाले और इसमें हल्दी, नमक, लाल मिर्च पाउडर और दूध डाल कर कुकर को बंद करदे और पांच से छह सिटी लगने दे.

*जब पांच से छह सिटी लग जाए तो कुकर का प्रेशर खत्म होने के बाद इसे अच्छे से चला ले और दोनों आपस में मिक्स हो जाये बस इतना ही चलाये.

*अब दाल को तड़का लगाने के लिए एक कढाई में तेल गर्म करे जब तेल अच्छे से गरम हो जाता है तो उसमे जीरा, लॉन्ग और हिंग डालकर अच्छे से भुने.

*जब जीरा भुन कर भूरे रंग का हो जाता है तब इसमें अदरक का पेस्ट और प्याज दाल कर भुने अब इसमें कटी हुई हरी मिर्च दाल ले और इसे अच्छे से चला ले.

*अब इसमें टमाटर की प्यूरी दाल कर इसे चार से पांच मिनट तक पकाए और अब इसमें अभी मसाले और हरा धनिया और धनिया पाउडर, गरम मसाले पाउडर और मलाई डालकर अच्छे से पका ले.

*अब इस तड़के को दाल में मिला ले और इसे अच्छे से पका ले| जब दाल पक जाये तो देखे दाल घड़ी तो नही है अगर है तो इसमें थोड़ा पानी मिलाकर इसे सही करे.

*अब इसे तीन से चार मिनट तक पकने दे और जब यह दाल पक जाय तब आप इसे अच्छे से परोसे और मलाई और हरा धनिया डालकर थोड़ी सजावट करे.

अब आपकी दाल मखनी बिलकुल त्यार है| आप इसे चखकर इसके स्वाद का आनंद ले|

मुझे उम्मीद है की आपको दाल मखनी रेसिपी और बनाने की विधि अच्छे से समझ आ गया होगा| इसको अपने घर में जरुर बनाये और कमेंट बॉक्स में हमे बताये की आपकी दाल मखनी कैसी बनी.

अगर आपको जानकारी पसंद आयी हो तो इस रेसिपी को फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप्प, गूगल+ पर शेयर जरुर करें.

Similar Posts

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *