Advertisement
Do Does Did

Correct use of Do, Does and Did in Hindi with Example

आज के इस चैप्टर में हम इंग्लिश ग्रामर पर फोकस करते हुए use of Do Does Did को पढ़ेंगे और फिर हम सीखेंगे की आप इन शब्दों का अपने रोजमर्रा की जिंदगी में बोलते वक्त उनको किस तरह से प्रयोग में ला सकते हैं। तो लेख को पूरा ध्यान से पढ़ें और do does did worksheet, do does did rules, do does did questions and answers और do, does did use in Hindi की जानकारी प्राप्त करें।

How to use of Do Does Did Exercises in Hindi

How To Use Of Do and Does Sentences in Hindi

यदि हम आज के युवा या आने वाली युवा पीढ़ी के बारे में बात करे तो – यह बहुत ही दुख की बात होगी कि उनको इंग्लिश सीखने सिखाने के चक्कर में न तो इंसान अब ढंग से हिंदी बोल पाता है और इंग्लिश का तो क्या कहना।

गांधी जी ने अंग्रेजों के शासनकाल के समय में ही भारतवासियों के लिए एक से बढ़ के एक फैसला लिया ताकि हमारा भविष्य उज्ज्वल हो सके। महात्मा गांधी जी द्वारा चलाई गई बुनियादी शिक्षा में कहा गया था कि एक बालक की शुरुआती शिक्षा (education at primary level) उसकी मात्र भाषा में ही होनी चाहिए। लेकिन आज के समय पर यदि हम गौर फरमाएं तो चाहे माँ-बाप पढ़े लिखे हो या ना हो, इंग्लिश उनको आए या ना आए लेकिन उनका ख्वाब यही रहता है की वो अपने बच्चों को इंग्लिश स्कूल में भेजे ताकि उनका बच्चा इंग्लिश बोलना सीखे।

यदि मैं दिल्ली के इंटरनेशनल स्कूल की बात करू तो वहाँ तो प्राथमिक कक्षा के क्षात्रों को यहा तक बोला जाता है की यदि वो इंग्लिश की जगह हिन्दी में अपने दोस्तों से या अपने शिक्षकों से बात करेंगे तो उनको फाइन या फिर कुछ सजा जरूर मिलेगी। लेकिन क्या सिर्फ स्कूल में 6 घंटे रहने से जहां उन बच्चों के घर पर संचार के लिए पंजाबी, हिमाचली, हरियाणवी और बंगाली भाषा का प्रयोग किया जाता है क्या वो अंग्रेजी बोलना सीख जाएंगे?

आप मेरे द्वारा पूछे गए इस प्रश्न का जवाब सिर्फ मन मे ही ना दे, बल्कि नीचे दिये गए कमेंट बॉक्स में कमेंट के माध्यम से जरूर दें। आपके कमेंट को पढ़ कर मुझे भी बहुत खुशी होती है।

वहीं दूसरी तरफ कड़वी सच्चाई यह भी है कि यदि आप किसी अच्छी जगह या पोस्ट पर अगर नौकरी करना चाहते है तो आपको अच्छी इंग्लिश बोलना आना अनिवार्य है। तो चलिये अब बढ़ते है टॉपिक की तरफ और जानते है कि use of do, does did इन शब्दों को आप इंग्लिश बोलते वक्त कैसे प्रयोग में ला सकते हैं?

  • जरूरी बात» जिस वाक्य में क्या शब्द आ जाये वहाँ पर आपको Do and Does Sentences का प्रयोग करना होगा।

How to use of Do Does Did in Hindi

इंसान जब भी कुछ बोलने वाला होता है, उसको वो पहले अपने दिमाग में सेट करता है। कहने का अर्थ है कि वो उस वाक्य को किस हिसाब से बोलेगा उसके लिए वो पहले ही सोच लेता है। तो जब आप इंग्लिश में बोलेंगे, जाहिर सी बात है की उससे पहले आप उस वाक्य को पहले हिन्दी में अपने मस्तिष्क में बनाएँगे। तो जब आपको पता चल जाए की सामने वाले व्यक्ति से आपको प्रश्न करना है तो आपको अपने वाक्य में Do/Does शब्द का प्रयोग करना है।

चलिये, अब उदाहरण से इस बात को समझते है क्योंकि उदाहरण से इंसान जल्दी समझ जाता है।

grammarly

Do and Does use in Hindi

👉 “क्या मैं नृत्य करता हूँ?

अब आप यह सोच रहे होंगे की क्या का मतलब तो What होता है? तो आप बिलकुल सही सोच रहे हो, क्या का मतलब What ही होता है।

👉 ध्यान रखने योग्य बात:

अगर किसी वाक्य की शुरुआत में क्या आ जाए तो वहाँ पर What न लगाकर बल्कि वाक्य की Helping Verb शुरुआत में ले आनी है।

  1. उदाहरण के लिए अगर आपके किसी वाक्य के अन्दर “ता है” आता है तो आपको शुरुआत में Do, Does लगाना है।
  2. ठीक उसी तरह से अगर आपके बोले गए किसी वाक्य में “ता था” आता है तो आपको उस वाक्य की शुरुआत में Did लगाना है।
  3. अगर उसी तरह जब आप भविष्य के बारे में बात करेंगे और अगर “गा” का वाक्य आता है तो आपको Will शब्द का प्रयोग करना है।

इसी तरह आपको अपने सारे सेंटेंसेस को इंग्लिश में बनाना है और इसलिए आप इन शब्दों को अच्छे से समझ लें। चलिये अब इससे जुड़े रुल को देखते हैं:-

Use Of Do and Does in Hindi

How to Use of Do/Does Sentences in Hindi

Use Of Do and Does Exercises in English Grammar (RULES)

क्या मैं खाना खाता हूँ?
Do / does + Subject + M.V. + Object?
Do I eat the food?
Do
We use "Do" when the subject is I, you, we, or they.

चलिए अब कुछ Do शब्द से जुड़े वाक्य (Sentences) के Examples को पढ़ते हैं।

Do Sentences Examples in Hindi & English For Class 1 to 5

  1. Do I know you?
  2. Do you come from India?
  3. Do they want to come with us?

क्या, तुम अंग्रेजी पढ़ते हो?
Do you study English?


क्या दूसरे मित्र भी तुम्हारें पास आते हैं?
Do other friends also come to you?


क्या मैं बाइक चलाता हूँ?
Do I drive the bik?


क्या मैं दरवाजा खीचता हूँ?
Do I pull the door?


क्या तुम दिल्ली रहते हो?
Do you stay in Delhi?


Practice Time (कमेंट में इसका उत्तर लिखे)

क्या मैं फ्रिज खोलता हूँ?
__________

क्या मैं नाचता हूँ?
__________

क्या मैं घर को धोता हूँ?
__________

क्या मैं किताब पढ़ता हूँ?
__________

चलिए अब आगे बढ़ते हैं और सीखते हैं कि इंग्लिश में Does शब्द का इस्तेमाल कैसे करना है:-

Does ka use in Hindi with Rule and Example

Does
We use does with third-person singular pronouns i.e when the subject is he, she, or it.

(अर्थात जब हम किसी दूसरे इंसान से किसी तीसरे इंसान के बारे में बात करते हैं तब आप Does शब्द को प्रयोग में लाएँगे)

  1. Does he like Indian food?
  2. Does he work with you?
  3. Does she speak English?
  4. Does she live near you?
क्या शिखा तुम्हारे घर आती हैं?
Does Shikha come to your house?
Do, Does Subject
Do I / you / we / they
Does He / she / it

जैसा की आपने देखा, सारी बात एकदम सिंपल है। जिस वाक्य की शुरुआत मेंक्या वाली बात आ जाती है वहाँ आपको Helping Verb लगानी है।

  1. I eat the food.
  2. I do not eat the food.
  3. Do i eat the food? (क्या वाली बात जो आज हमने सीखी)

तो आईये छात्रों अब हम Do and Does Rules के इस चैप्टर को आगे बढ़ाते है। अब मैं आपको क्यों (why) वाली बात बताऊंगा। तो आईये शुरू करते है:-


Do and Does use in Hindi (क्यों?, Why वाली बात)

👉 मैं खाना क्यों खाता हूँ?

जिस वाक्य के बीच में क्यों शब्द आ जाये वहाँ पर आपको W.H. Formula का इस्तेमाल करना हैं जैसे की:-

(W.H.) <= क्यों वाली बात + Do/Does + Subject + M.v. + Object?
Why do I eat the food?
(Sentences with do)

मैं बस क्यों चलाता हूँ?
⇒ Why do I drive the bus?


मैं किताब क्यों पढ़ता हूँ?
⇒ Why do I read a book?


मैं पेन क्यों तोड़ता हूँ?
⇒ Why do I break the pen?


Practice Time (कमेंट में इसका उत्तर लिखे)

मैं पानी क्यों पीता हूँ?
⇒ Why do I _____?

मैं शिकार पर क्यों जाता हूँ?
__________

मैं साइकिल क्यों चलाता हूँ ?
__________

मैं इतना क्यों लड़ता हूँ ?
__________

मैं क्यों कूदता हूँ?
__________


Negative Sentences with Do Not and Does Not | Negative Sentences Examples in Hindi

Subject Auxiliary Verbs to do (Present or Past)
I / You / We / They don’t (do not), didn’t (did not)
He / She / It doesn’t (does not), didn’t (did not)
नकारात्मक – (Negative)
  1. You do not write a letter.
  2. I do not read English.
प्रश्नात्मक – (Interrogative)
  1. Do you write a letter?
  2. Do I read English?

इस टेंस में Do अथवा Does जोड़ा जाता है, तभी नकारात्मक या प्रश्नात्मक वाक्य बनते हैं।

Do Formula का प्रयोग बहुवचन कर्ता के साथ और Does Formula का प्रयोग एकवचन कर्ता के साथ होता है, पर I तथा You दोनों के साथ Do का ही प्रयोग होता है Does का कभी नहीं।

Do or Does Questions Answer Worksheet
Do and Does Question Short Answer
(Affirmative)
Short Answer
(Negative)
Do you study English? Yes, I do No, I don’t
Do you both speak English? Yes, we do No, we don’t
Does he speak English? Yes, he does No, he doesn’t
Does it have four legs? Yes, it does No, it doesn’t
Words Meaning English To Hindi Vocabulary

आओ चलो दोस्तों अब हम आगे बढ़ते हैं और कुछ वर्ड मीनिंग को याद कर अपने ज्ञान के भंडार को बढ़ाते है।

Tear » फाड़ना Repair » मरम्मत करना
Dig » खोदना Fall down » गिरना
Brust » फोड़ना Itch » खुजाना
Fold » मोड़ना Give up » छोड़ना
Sale » बेचना Purchase » खरीदना
Give » देना Take » लेना

How to use DID in a Sentence in Hindi

अब हम बात करने जा रहे हैं Did का प्रयोग की English Language को और बेहतर बनाने के के लिए।

Do और Does का प्रयोग उदाहरण के साथ हम बता चुके हैं। अब अगर आपको कोई साधारण वाक्य भूतकाल का बताना हो तो कैसे बताएंगे? हम आपको बताने जा रहे है कि Did ka prayog kab kiya jata hai.

Did Ka Use Kahan Hota Hai

Did अर्थात “किया” यानी ये Do का ही 2nd रूपांतरण है जिसका प्रयोग भूतकाल हेतु किया जाता हैं।

इसका प्रयोग English Grammar में Past Indefinite Tense के लिए किया जाता है। इसके प्रयोग से Negative Sentence, Interrogative Sentence, Negative Interrogative Sentence और भूतकाल के संबंध में आदि संबंधित वाक्य बनाए जाते हैं।

 Did में Verb और Helping Verb दोनों ही तरीके से प्रयोग होता हैं।

Did Meaning in Hindi with Example

1. मेरे भाई ने गरीब की मदद नहीं की।
My brother did not help the poor.
2. बच्चे क्यों सो गए
Why did children sleep.
3. वह उत्तराखंड नहीं गया।
He did not go to uttrakhand.
4. उसने खाना नहीं खाया।
He did not eat food.
5. मुझे बहन नहीं थी।
I did not have a sister.

Subject के अनुसार Did का प्रयोग कैसे करें?

English भाषा में यदि Did का प्रयोग होता है तो Subject चाहे सिंगुलर (Singular) एक वचन हो या प्लूरल (Plural) बहुवचन हो Did एक समान रूप से प्रयुक्त होता है अर्थात सब्जेक्ट से कोई प्रभाव नहीं पड़ता।

Did Ka Prayog Singular के साथ (I, You, He, She, It, Noun)
मुझे उम्मीद नहीं थी। I did not hope.
मुझे तुम्हारा पत्र प्राप्त नहीं हुआ। I did not received your letter
तुम्हे उसकी परवाह नही हैं। You did not care about him.
तुमने बहुत अच्छा काम किया। You did a wonderful job.
उसने मेरी सहायता नहीं की। He did not help me.
उसने मुझे एक्सीडेंट के बारे में नहीं बताया। She did not tell me about the accident.
Did का प्रयोग Plural के साथ ( We, You, They, Those, Noun)
1. क्या हम उसे जानते थे?
Did we know him?
2. क्या वे लोग नैनीताल गए?
Did they go to Nainital?
3. क्या मैंने तुमसे कुछ लिया था?
Did I take something from you?

Did का प्रयोग, रूल्स और उदाहरण और कुछ तथ्य Usage of Did, Rules, Examples

Did का प्रयोग करते समय कुछ मुख्य बातों का ध्यान रखना चाहिए जो इस प्रकार हैं:-

1 I को Singular और Plural दोनों ही माना जाता है और दोनों के साथ Did का प्रयोग किया जाता हैं।
2 Tense में Did का प्रयोग Past Indefinite Tense में Negative और Interrogative Sentence को प्रदर्शित करने के लिए किया जाता है।
3 Did का प्रयोग 1st Person, 2nd Person और 3rd Person सभी के साथ किया जाता है।

Past Tense में Interrogative Sentence बनाने के लिए did को subject के रूप में प्रयुक्त करते है और Negative sentence बनाने के लिए Did के साथ Not का प्रयोग करते हैं।

उदाहरण
1 Did you know him?
क्या तुम उसे जानते थे?
2 Did you come on time?
क्या तुम समय पर आए?
3 Did we make mistakes?
क्या हमसे गलतियां हुई?
4 Did the principal allow him to leave?
क्या प्रधानाचार्य ने उसे अवकाश दिया?
5 Did I brother you?
क्या मैने तुम्हे परेशान किया?

How to use Did in Past Tense in Hindi

  • जब हिंदी वाक्य के अंत में ता, ती, ते, आ, ई, ए आदि आता है और वाक्य Negative या Interrogative हो तो Subject के बाद Did प्रयुक्त होता है और Did ‘Helping Verb‘ के रूप में प्रयोग किया जाता है।
  • यदि आप नकारात्मक वाक्य का प्रयोग करें तो Subject के साथ Did Not का प्रयोग करें।
  • यदि वाक्य Interrogative हो तो Did को सब्जेक्ट के रूप में प्रयुक्त करें।
Negative Sentence बनाने के लिए आसान नियम
Subject + Did + Not + V1 + Other Words
(Subject + did not + verb 1St Form + अन्य शब्द)
मैं घर नहीं गया। I did not go home.
हम लोग मैच नहीं जीते थे। We did not win the match.
उसने अपना शुल्क नहीं दिया था। He did not pay his fee.
बस समय पर नहीं आई थी। The bus did not come on time.
Interrogative बनाने के लिए आसान नियम
(Did + Subject + V1 form + अन्य शब्द)
Did I bother you? क्या मैंने तुम्हें परेशान किया?
Did India win the match? क्या भारत ने मैच जीता?
Did we make any mistake to recognize him? क्या हमने उसे पहचानने में कोई गलती की ?
Negative Interrogative Sentence बनाने का आसान नियम
(WH + Did + Subject + Not + V1 Form + अन्य शब्द)
Why did he not go to UP? वह UP क्यों नहीं गया?
Did you not go to him? क्या तुम लोग उसके पास नहीं गए?
How do you not know him? तुम उसे कैसे नहीं जानते?

Did का प्रयोग के संबंध में उदाहरण के साथ जानकारियां दी गई है इससे अब आप Did का प्रयोग बिना किसी हिचक के कर सकते है और अंग्रेजी भाषा में बेहतर तरीके से एक Addition भी कर सकते हैं।


Conclusion

इसके बाद अब हम अगला चैप्टर पढ़ेंगे जिसमें हम Continuous Tense के बारे में सीखेंगे। यदि आप अच्छी इंग्लिश बोलना चाहते है तो इंग्लिश से जुड़े हमारे सभी आर्टिक्ल को ध्यान से पढ़िये। Continuous Tense के बारे में पढ़ने के लिए आप Continuous Tenses Formula पर क्लिक करें।

इस चैप्टर में आपने कुछ Use Of Do and Does Formula को जाना और उसका इस्तेमाल करना सीखा है। अब मैं इस चैप्टर को यहीं पर समाप्त कर रहा हूँ। अगर आपको इस सब्जेक्ट से संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो आप कमेंट के माध्यम से अपना सवाल पूछ सकते हो। जानकारी पसंद आने पर आप इस लेख को सोशल मीडिया पर जैसे की फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सएप पर अपने दोस्तों के साथ शेयर अवश्य करें, ताकि उनकी नॉलेज भी बढ़े।

Tags: do does did use | do did does use | use of do, does did exercises | do does did examples | use of do does did

Similar Posts

53 Comments

  1. Namaste sir
    Sir kya aapke paas aisi koi link banaya hai jisme basic English se lekar well speaking with grammar ho???

    1. Google translate use karo english seekhney ke liye… Hindi to english select karna select ka option dekh kar….kuch bhi meaning samajh na aaye toh english to hindi karo…aur fir hindi to english karo…..
      Itna jo maine likha hai istarha likh kar agar main hindi to english mein translate kar doongi toh yeh jo bhi maine likha hai sab English mein ho jayega….. Aur ek mahina ke andar aap bahot accha english seekh jaoge…. Best of luck

  2. Hello good morning himanshu sir introduction my self Kaise bnay plz thoda help krye mujhe smjh me nhi aya RHA hai

      1. good evening ,
        i read tense , i understand all part of tense but i m confused how to use , where i use, i dont know, how i can frame sentence pls help me.

  3. Sir mujhe ey samjhe nahi aaya wh formula kon sa hai or do or does oustion answer worksheet or negative sentenses with do not and does not or auxiliary verb konsi hoti hai ey sab samjhe nahi aaya baki sab clear hai Sir plz mujhe samjhane ki kosise kare

  4. Good evening sir, I am jotiram jadhav. I have completed English speaking course. I understand everything to about English . But I couldn’t speak with my friends. What is require now. Practice, more study , vocabulary ya newspaper reading

  5. Hello sir gd, evng my self sunny bhanarkar i am English student you just tell me how to use should, could and would in tenses sir you just help me for this three word i am totally confuse for this word so just help me sir ?????

  6. Good evening sir .I have some problem
    and problem is ,where is use would ? how .
    sir please help me . hurry up!

  7. Gud evening sir…I m join u today sir…I think I will improve my English soon..pls reply
    Sir … Plz make a whatsapp group for us.

  8. Thanks for this post you solve my big confusion…i am new learner and your blogs is very useful for me and who one same like me..i known very well english is not hard but most imp thinks is my confidence is very weak..i want to bust my confidence and your blogs is more useful for me.onece again thanks sir…

  9. सर कोई ऐसा एप नही है जिसमे सब लोग हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी मे बित करे और एक दूसरे को सिखाये।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *