Advertisement
English Padhne Ka Tarika

फास्ट इंग्लिश बोलना और पढ़ना कैसे सीखे?

आप सभी को पता है कि हिंदी से ज्यादा आज कल इंग्लिश भाषा का प्रयोग होने लगा है इसलिए आज हम Jaldi English Padhne Ka Tarika, हमें इंग्लिश कैसे पढ़ना चाहिए?, English Word padhne ka tarika आपके साथ साझा करेंगे। क्योंकि इंग्लिश जितनी आपको कठिन लगती है उतनी है नहीं

Bacho Ko English Padhne Ka Tarika

अक्सर हमें लिखी हुई चीजें कम याद रहती है और जिन चीजों की तस्वीर भी हो वो हमें याद ज्यादा रहती हैं। बस यही फार्मूला हम यहां भी लगाएंगे जिसको picture round के नाम से भी जाना जाता है। आपको एक तस्वीर मिलेगी उस पर कुछ शब्द लिखे होंगे। उन सभी शब्दों को जोड़ के आपको खुद एक स्टोरी बनाके अंग्रेजी में लिखना है। दोस्तों, याद रहे अच्छी इंग्लिश बोलने के लिए आपको 5 बेसिक रूल हमेशा याद रखने हैं।

English Sikhne Ke Aasan Tarike

  1. Confident हो के बोलना है।
  2. Stage पर जा के बोले।
  3. अपना introduction देना है।
  4. एक्शन के साथ बोलना है।
  5. आवाज में दम होना चाहिए।

अगर आपको Angreji Sikhna Hai तो बिना किसी Excuse के खड़े हो जाइये और बोलना शुरू कीजिये।

English Padhne Ka Tarika 2022

Sunday ⇒ Morning ⇒ Training ⇒ Tiwari Bhavan ⇒ DTC Bus ⇒ ITO metro station ⇒ team ⇒ Meeting Over ⇒ KFC ⇒ Home ⇒ 4 pm

English Padna or Likhna Kaise Sikhe
English Picture Round

पहले मैं आपको बोल के दिखता हूँ फिर आपकी बारी-


It was Sunday.

I got up early in the morning. I always check my phone when I got up. I got a message in which I was informed that I was having a training today sharp at 9 am in Tiwari Bhawan.

I quickly took bath and got ready for a training session. Then I took DTC Bus from the nearest bus stand which will leave me at Jahangir puri.

Then I took the metro from there to ITO metro station because it is the nearest metro to Tiwari Bhawan.

grammarly

I reach there on time. I met with a few members of my team there. Then training was started on time. We learned a few new things to get results earlier. Then the meeting was over at 1 pm.

Then we felt hungry. Few of us planned to go KFC. I went there with my team members. I had my lunch over there. Then I came back my home around 4 pm. It was nice day.


देखा कितनी आसानी से बन गई स्टोरी। चलिए अब आपकी बारी आइये और बोलना शुरू कीजिये।

Your Turn :- (बोलिये) ………………


इंग्लिश सीखने का सबसे आसान तरीका

अब अगर आप अच्छी अंग्रेजी बोलना सीखना चाहते हो तो अब आपको अगले राउंड की तैयारी करनी है। हमारे अगले राउंड का नाम है Group discussion round. इसकी प्रैक्टिस आप अकेले नहीं कर सकते, इसके लिए आपको आपके दोस्तों की आवश्यकता पड़ेगी। तो देर किस बात की? बुलाइए, अपने दोस्तों को और प्रैक्टिस शुरू कीजिये। आपके प्रैक्टिस के साथ-साथ आपके दोस्त की भी प्रैक्टिस हो जाएगी।

Group Round Discussion में आपको करना क्या है?

आपको बस 1 टॉपिक लेना है और उस पर सब को discuss करना है। टॉपिक कुछ भी हो सकता है आपकी knowledge से दूर नहीं होगा।

आपका टॉपिक हम लेते हैं ⇒ "fast food"
मैं Rohit Bhai what is your favorite fast food?
रोहित Momos and yours?
मैं I also like pizza.
रोहित Good, But you know one basic thing about fast food?
मैं What?
रोहित We should not eat fast food.
मैं Why brother?
रोहित Your Answer…

आप भी इसी तरह से किसी भी टॉपिक को चुन सकते हैं और उस पर group round discussion कर सकते हैं। बस कुछ बेसिक रूल हैं group round discussion के भी जिनको आपको हमेशा याद रखने हैं और फॉलो भी करना है।


GD Tips in Hindi

अब मैं जो आपको बताऊंगा वो English Padhne Ka Aasan Tarika है तो ध्यान से पढ़ें।

  1. आप कुछ भी बोले चाहे वो गलत हो या फिर सही हो| आपकी आवाज़ में Confidence नज़र आना चाहिए।
  2. आपको ये सोच के discussion करना है की आपके सामने बैठा आपका दोस्त नहीं आपका दुश्मन है।
  3. आपके दुश्मन को आपको हर हालत में हराना है।

अगर आप अकेले है तो भी आप प्रैक्टिस कर सकते हैं। आपको तैयारी कुछ इस हिसाब से करनी है कि आपका उत्तर पहले ही तैयार रहे सामने वाले की बात रखने से पहले।

अगर आपको ग्रुप डिस्कशन पर बोलने के लिए टॉपिक चाहिए तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करे।

English Padhne Ka Tarika Kya Hai

कोई भी भाषा सीखना बहुत कठिन नहीं होता। अगर आप वाकई किसी भाषा को सीखने में दिलचस्पी रखते हैं, तो आज नहीं तो कल नियमित तौर पर प्रैक्टिस करने पर आप अंग्रेजी जरूर सीख जाएंगे।


इंग्लिश सीखने का आसान तरीका है इंग्लिश वीडियो देखें

इंसानी दिमाग देखने से चीजों को अधिक सीखता है। अतः यदि आप YouTube जैसे  वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म पर English Story, Video, Movies तथा अपने पसंद की वीडियो अंग्रेजी में देखते हैं तो आप इंटरेस्टिंग तरीके से अंग्रेजी सीख पायेंगे।


इंग्लिश बोलने का आसान तरीका है कि आप बोलने की प्रैक्टिस करें

आप घर में दोस्तों के साथ अंग्रेजी में बोलने की प्रैक्टिस करें। शुरुआत में जरूर आपको दिक्कत आएगी। लेकिन अगर आपको ऐसा माहौल नहीं मिलता है तो फिर ऑनलाइन कहीं ऐसे सोशल एप्स है जहां आप विदेशी लोगों के साथ इंग्लिश में चैट कर सकते हैं इससे आपको Communication Skill बेहतर करने में आसानी होगी।


अंग्रेजी कैसे सीखें उसके लिए आप अंग्रेजी गाने गाए

जिस प्रकार आप अपने पसंदीदा गाने हिंदी में गुनगुनाते हैं। उसी तरह आप अपने पसंदीदा इंग्लिश रैप या गानों को गुनगुनाना शुरू करें, इससे इंटरेस्टिंग अंदाज में आप अंग्रेजी सीखेंगे।


Spoken English Kaise Sikhe in Hindi

फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना आज भी कई भारतीयों के लिए सपने जैसा है। लेकिन नियमित तौर पर यदि कोई व्यक्ति प्रैक्टिस करता है तो वह जरूर फ्लूएंट इंग्लिश बोलने का सपना पूरा कर सकता है नीचे कुछ टिप्स दिए है जो आपकी इस टास्क में मदद करेंगे।

👉 अंग्रेजी में सोचें, देखें और सुनें

अगर आप वाकई passionate होकर अंग्रेजी सीखना चाहते हैं तो न सिर्फ आप अंग्रेजी वीडियो देखे, पॉडकास्ट सुने बल्कि आपको सोचना भी इंग्लिश में ही चाहिए। ऐसा जब आप बार-बार करेंगे तो इंग्लिश की भांति आपका दिमाग English को भी ट्रीट करेगा। यदि आप 20 से 21 दिनों के लिए लगातार यही काम करते हैं तो आप Fluent English बोल सकते हैं।

👉 गलतियों से न डरें

अधिकतर लोग अपने जीवन में लोग क्या कहेंगे? यह सोच कर कुछ नया ट्राई नहीं करते। अगर आप भी यह सोचेंगे कि मैं अंग्रेजी बोलूंगा और कहीं गलती होगी तो लोग मेरा मजाक उड़ाएंगे। तो इस डर से बाहर आने का बेहतरीन उपाय यह है कि आप शुरुआत सोशल मीडिया में Messaging के माध्यम से लोगों से अंग्रेजी में बातचीत करें।

👉 खुद को शाबाशी दे

एक लक्ष्य निर्धारित करें कि जब भी आप किसी से अंग्रेजी में बात करेंगे चाहे वह पल भर की क्यों ना हो! तो आप अपनी इस बड़ी उपलब्धि के लिए खुद को शाबाशी देंगे। खुद को मोटिवेट करेंगे ताकि आप और बेहतर लोगों के साथ मिलकर कम्युनिकेशन कर सकें।

👉 इंग्लिश कैसे सीखे उसके लिए अंग्रेजी पढ़ें

आप माने या ना माने एक अच्छा वक्ता या इंग्लिश बोलने के लिए पढ़ना बेहद जरूरी है जिस प्रकार हम हिंदी किताब पढ़कर अच्छी हिंदी लिखना या बोलना सीखते हैं। उसी प्रकार इंग्लिश में जब आप नियमित तौर पर पढ़ते है तो आपको इंग्लिश के नए शब्द मालूम होते हैं जिससे आपकी इंग्लिश स्पीकिंग और राइटिंग दोनों बेहतर होती है।


फ्री में अंग्रेजी सीखने के लिए ऐप

इन दिनों Google Play Store पर अनेक ऐसी Applications है जो आपको अंग्रेजी सिखाने का दावा करती हैं। अब इनमें से कौन-सी एप्लीकेशन आपके लिए बेस्ट है? यह जानने में थोड़ी सी समस्या आती है। तो यदि आप एक Beginner हैं तो नीचे हमने आपके लिए कुछ बेस्ट एप्स की लिस्ट साझा की यह एप्स इंग्लिश सीखने में और चैटिंग करने में आपकी मदद करेंगे।


5 Best Spoken English Learning App in India

  1. Hello English
  2. Dueling
  3. Babell
  4. Sentence Master
  5. Cake

घर बैठे अंग्रेजी कैसे सीखें?

अधिकतर लोग अच्छी जॉब, मान सम्मान के लिए आज भी इंग्लिश सीखना चाहते हैं। परंतु क्योंकि बचपन से ही हमारे समक्ष हिंदी या फिर हमारी क्षेत्रीय भाषा बोली जाती हैं। इसलिए इंग्लिश बोलना हमें काफी हैवी लगता है पर ऐसा नहीं है आप बिना कोई कोचिंग ज्वाइन करें भी सेल्फ प्रैक्टिस के माध्यम से घर बैठे इंग्लिश सीख सकते हैं।

👉 अंग्रेजी बोलना कैसे सीखें उसके लिए यूट्यूब की मदद लें

बिना कोई पैसा खर्च लिए YouTube एक बेहतरीन platform है, जहां पर आप इंग्लिश सीखने के न सिर्फ ट्यूटोरियल सीख सकते हैं बल्कि अंग्रेजी में आपको अपना पसंदीदा कंटेंट फिर चाहे वह कोई कहानी हो या कोई आपके फेवरेट सेलिब्रिटी का इंटरव्यू हो वह देखने को मिल ही जाता है। इससे आप इंटरस्ट के साथ अंग्रेजी सीख पाते है।

👉 इंग्लिश ग्रामर के लिए गूगल का प्रयोग करें

इंग्लिश सीखने की आपकी यात्रा में गूगल एक ऐसा भरोसेमंद साथी रहेगा जो आपको आपकी इंग्लिश ग्रामर मिस्टेक्स को पता करने, रोजाना नए नए शब्द सीखने में मदद करेगा। गूगल पर आज हर तरह का कंटेंट मौजूद है आपको हिंदी में भी अंग्रेजी ग्रामर, उनका इस्तेमाल करने से जुड़ी सारी जानकारियां मिलेंगी इससे न सिर्फ इंग्लिश बोल पाएंगे बल्कि सही बोलना भी सीखेंगे।

👉 सोशल मीडिया की मदद से अंग्रेजी सीखिये

इंटरनेट के जमाने में खुलकर बातचीत करने के लिए सोशल मीडिया एक बेहतरीन प्लेटफार्म है। आप फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्म पर अमेरिका कनाडा जैसे देशों में रहने वाले लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज कर उनसे अंग्रेजी में बात कर उन्हें अपना मित्र बना सकते हैं।

इंग्लिश पढ़ने और सीखने के लिए बेस्ट वेबसाइट कौन सी है?

जिस प्रकार इंग्लिश सीखने के लिए विभिन्न प्रकार की एप्लीकेशन बनाई गई है, उसी प्रकार ऐसी शानदार वेबसाइट इंटरनेट पर उपलब्ध है, जो आपको इंग्लिश पढ़ना सीखने में आपकी सहायता करेगी। नीचे हमने चुन करके बेस्ट इंग्लिश स्पीकिंग (Best English Speaking Website) अथवा इंग्लिश लर्निंग वेबसाइट के नाम आपको दिए हैं।

  1. 10Lines.co
  2. कैंब्रिज वेबसाइट
  3. ब्रिटिश काउंसिल वेबसाइट
  4. BBC वेबसाइट
  5. बिब्लिओमनिअ वेबसाइट
  6. इंग्लिश फर्स्ट वेबसाइट

मुझे अंग्रेजी सीखना है क्या करें? (English Sikhne Ka Tarika)

इसके लिए नीचे दिए गए टिप्स को फॉलो करें।

  • इंग्लिश सीरियल देखें।
  • इंग्लिश गाने सुने।
  • इंग्लिश के शब्दों को समझने का प्रयास करें।
  • हिंदी और इंग्लिश की डिक्शनरी का अध्ययन करें।
  • इंग्लिश न्यूज़ पेपर पढ़ें।
  • इंग्लिश वेबसाइट पढ़ें।
  • लोगों से टूटी फूटी इंग्लिश में बात करने का प्रयास करें।
  • इंग्लिश रेडियो सुनें।
  • सोशल मीडिया इंग्लिश में इस्तेमाल करें।
  • कॉन्फिडेंट होकर इंग्लिश बोलने का प्रयास करें।
  • इंग्लिश लर्निंग एप्लीकेशन का इस्तेमाल करें।
  • इंग्लिश लर्निंग वेबसाइट का इस्तेमाल करें।
  • स्टार्टिंग में बेसिक इंग्लिश के शब्दों को बोलने का प्रयास करें।

इंग्लिश पढ़ने की शुरुआत कैसे करें? (English Sikhne Ka Aasan Tarika)

अगर आप अंग्रेजी भाषा में लिखी गई बुक से पढ़ने का शौक रखते हैं, तो आपको जो भी अंग्रेजी भाषा की किताबें पसंद हो, उसे खरीद करके अवश्य पढ़ना चाहिए। बेहतर होगा कि जब आप अंग्रेजी भाषा की किताब खरीदने जाए, तब आपको बच्चों वाली इंग्लिश की किताब पढ़नी है। उसमें अंग्रेजी के आसान शब्दों का इस्तेमाल किया गया होता है। इसलिए आप उसे आसानी से पढ़ सकते है और जैसे-जैसे आपको अंग्रेजी थोड़ा बहुत पढ़ना आ जाए, वैसे वैसे आप अपने लेवल को बढ़ा सकते है और अपनी मनपसंद अंग्रेजी की किताब पढ़ सकते हैं।

अंग्रेजी पढ़ने के दरमियान आप जो भी नए शब्दों को सीखे, उसे एक नोटबुक में अवश्य नोट कर लें, साथ ही नए शब्दों का इस्तेमाल करके सेंटेंस बनाने की या फिर बोलने की कोशिश भी अवश्य करें।


अंग्रेजी लिखना पढ़ना कैसे सीखे (English Bolne Ka Tarika)

अगर आप नीचे दिए गए टिप्स को फॉलो कर लेते है तो आप अंग्रेजी पढ़ना अवश्य सीख जाएंगे।

  1. अंग्रेजी पढ़ना सीखने के लिए अंग्रेजी के ग्रामर को समझना आवश्यक है। इसलिए अंग्रेजी ग्रामर पर विशेष तौर पर ध्यान दें।
  2. अंग्रेजी के अधिक से अधिक शब्दों को समझने का प्रयास करें। इसके लिए अंग्रेजी की डिक्शनरी को अवश्य पढ़ें।
  3. हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी वाले शब्दों की डिक्शनरी को भी पढ़ें।
  4. अंग्रेजी भाषा में जो शब्द होते हैं, उसकी स्पेलिंग को सीखने का प्रयास करें।
  5. रोजाना अंग्रेजी के शब्दों को लिखने का प्रयास करें।

विदेशों में अंग्रेजी भाषा की अहमियत क्या है?
  • अगर आपको अंग्रेजी बोलना, पढ़ना या फिर लिखना आता है तो आप आसानी से विदेश जाने का प्रयास कर सकते है और विदेश में जाने के बाद वहां के लोकल लोगों से अंग्रेजी भाषा में बातचीत कर सकते हैं।
  • इंडिया में अधिकतर लोग हिंदी भाषा का इस्तेमाल करते है परंतु कुछ लोग ऐसे होते है जो बाहर किसी काम के उद्देश्य से जाते हैं। ऐसे में अंग्रेजी भाषा आना जरूरी है। क्योंकि अंग्रेजी एक ग्लोबल भाषा है जिसे दुनिया के अधिकतर देशों में बोला, समझा और पढ़ा जाता है।
  • अंग्रेजी भाषा लोगों को एक दूसरे की भावनाओं को समझने में काफी फायदेमंद और सहायक साबित होती है। यूनाइटेड नेशन ने भी 5 नेशनल अथवा इंटरनेशनल लैंग्वेज में अंग्रेजी को स्थान दिया है।

भारत में अंग्रेजी भाषा का महत्व क्या है?

हमारे देश में अंग्रेजी भाषा बोलने वाले लोगों की संख्या तकरीबन 10 परसेंट के आसपास में है और लगातार इंडिया में अंग्रेजी भाषा का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। कई कंपनी ऐसे ही लोगों को नौकरी देती हैं, जिन्हें अंग्रेजी समझ में आती है। यहां तक कि इंडिया के सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के काम भी अंग्रेजी भाषा में ही होते हैं।

इंडिया में अधिकतर काम कंप्यूटर पर होते है और कंप्यूटर पर अंग्रेजी भाषा का ही इस्तेमाल किया जाता है।‌ आपको यह भी बता दें कि दक्षिण के राज्य जैसे कि तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा, कोलकाता में वहां की लोकल लैंग्वेज के अलावा अंग्रेजी भाषा को भी बोला, समझा और पढ़ा जाता है।

दक्षिण के ही राज्य केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में हिंदी भाषा बोलने वाले लोगों की संख्या काफी कम है, वहां पर लोकल लैंग्वेज के अलावा अंग्रेजी भाषा का ही इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में दक्षिण के राज्यों में अंग्रेजी भाषा का ज्यादा महत्व है। इसलिए अगर किसी व्यक्ति को अंग्रेजी भाषा आती है तो वह दक्षिण के राज्य में जाने के बाद वहां के लोकल लोगों से आसानी से संवाद कर सकता है। देश में अंग्रेजी भाषा का इतना महत्व है कि अब इंग्लिश मीडिय स्कूल भी धड़ल्ले से ओपन हो रहे हैं।

इंग्लिश के शुरुआती चैप्टर⇓

ये थे कुछ बेसिक रूल Jaldi English Sikhne Ke Tarike! अगर आपको मेरा ये लेख अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें। अगर आपको इस विषय में अभी भी कुछ पूछना है तो आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हैं। धन्यवाद!

– English Padhne Ka Tarika

Similar Posts

49 Comments

  1. sir mjhe bhi english sikhani h m english to hindi covert kar leti hu par hindi to english bhot hard hota h plz help me sir

  2. Sir you are doing very well for us….but sir ,i always confused . how can I remember vacubalery for long periods. .plz guide me..

    Thank you very much .

  3. Sir me english thik se nahi padh pata hu app apna isa koi sites bataye jahan pe mài aap se her waqt questions kar Saku plzzz

  4. Sir mujhe english sikhni h mujhe english bilkul bhi nahi aati hai. Sir me hindi ki english or english ki hindi bnani sikhna chahta hu to us k liye mujhe kya karna chahiye

  5. Thanks sir we have teacher like u..
    Those days I am trying speak in English ..
    But sir hame jyadaa words ko yaad rakhne k liyee dictionary se padhai krni padegi yaa koi easy tips .. aur Hamari social life mein use hone wale daily word ko kese sikhe sir.. and thanks for replying all answer ..

  6. Sir mujhe long santence banane Mai prob Hoti hai vocabulary bhi weak hai kaise improve karu vocabulary koi tips dijiye

  7. Respected sir,

    Sir mai English PD to leta hu but samjh nahi pata aur na hi English mai BT karpata hu….
    Jaise mai Hindi ko PD pata hu bol pata hu aur koi mujhe AGR koi topic de bolne ke liye to mai USS topic PR Mann se bol bhi pata hu but mai English mai ye SB nahi kar pata…….aur ye sab Maine Jo Hindi mai likha hai WO to mai Mann se English mai bhi nahi likh pata hu……

  8. How can learn English becoz Grammer. Me mujy bahut problem hoti hai basic start kha se kru roj tanse learn krti hu but completely nhi samjh pa rhi

  9. Sir aapki post humko bahut pasand aayi ,,,to sir hum aapse yeh kehna chah rhe te ki kya aap English speaking ki online class’s bhi krwate hai agr nhi to krwayiye na sir pls…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *