Advertisement
होली गीत

लोकप्रिय होली के गीत 2022 | Holi Songs Lyrics in Hindi

होली एक दूसरे को रंग लगाने खुशियां मनाने, नाचने गाने का पर्व है, इस साल 2022 में होली को आने में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। अगर यदि आप होली के मौके पर होली गीत ढूंढ रहे है तो यह लेख आपके लिए ही है। Bollywood Industry में एक से बढ़कर एक फिल्मी गाने हैं, वही देश में मनाए जाने वाले त्योहारों जैसे होली पर भी बॉलीवुड मूवी में कई सदाबहार गाने बने है। मेरा रंग दे बसंती चोला गीत, होरी खेले रघुवीरा, जैसे गाने काफी पहले से सुने जा रहे हैं और आज भी होली के मौके पर इन गीतों को सुनने का सिलसिला जारी है। आज हम आपको इस लेख में होली पर आधारित Best Holi Songs को सुनने और उन्हें अपने मोबाइल में डाउनलोड करने की पूरी जानकारी दे रहे हैं।

Top 10 Bollywood Holi Geet in Hindi 2022

Holi Songs

1. होली गीत रंग बरसे लिरिक्स

रंग बरसे भीगे चुनरवाली बॉलीवुड के सबसे मशहूर होली सोंग्स में से एक है। अमिताभ बच्चन की कड़क आवाज के साथ इस गाने में संजीव कुमार और जया बच्चन स्क्रीन पर दिखाई देते हैं। साल 1981 में आई फिल्म सिलसिला का यह गाना आज भी होली के मौके पर खूब सुना जाता है।

2. खेलेंगे हम होली गाना

अरे आज ना छोड़ेंगे हमजोली, खेलेंगे हम होली यह गाना भी आपने जरूर सुना होगा। वर्ष 1971 में रिलीज हुई फिल्म कटी पतंग का यह गाना महान गायक लता मंगेशकर और किशोर कुमार जी की आवाज में रिकॉर्ड किया गया है।

3. होली खेले रघुवीरा अवध में Lyrics

हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया यह यह गाना साल 2003 में रिलीज की गई। सुपर हिट मूवी बागबान का है। यह फैमिली मूवी जितने लोगों को पसंद आई उतना ही इस फिल्म का गाना पॉपुलर हुआ।

grammarly

4. बद्री की दुल्हनिया सॉन्ग लिरिक्स

अगर आप मॉर्डन जमाने के होली सॉन्ग ढूंढ़ रहे हैं, तो साल 2017 में आई वरुण धवन और आलिया भट्ट की मूवी बद्रीनाथ की दुल्हनिया का टाइटल सॉन्ग होली के मौके पर प्ले कर सकते हैं। यह गाना अभी यूट्यूब पर है जिसे आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके देख सकते है।

5. बलम पिचकारी होली गीत लिरिक्स

इस लिस्ट में अगले सॉन्ग का नाम है बलम पिचकारी जो साल 2013 में आई मूवी यह जवानी है दीवानी का है। फिल्म का यह सबसे पॉपुलर सॉन्ग था, इस गाने में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण साथ में होली खेलते दिखाई देते है।

6. होली के दिन खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं गाना

साल 1975 में आई मूवी शोले का नाम भला कौन भूल सकता है। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र पर फिल्माया गया यह गाना आज भी होली में DJ पर खूब सुना जाता है। अगर आप पुराने गाने के शौकीन हैं तो यह होली का गाना आपको पसंद आ सकता है।

तो यह था बॉलीवुड के सदाबहार और लेटेस्ट होली गीतों का संग्रह। इन Songs में से आपको कौन सा गाना पसंदीदा लगा आप हमें कमेंट सेक्शन में बता सकते हैं।

इन गीतों के अलावा अगर आप होली पर बॉलीवुड के हिंदी फिल्मों के बेहतरीन गाने ढूंढ रहे हैं। तो नीचे हम आपको gaana.com नामक वेबसाइट द्वारा तैयार की गई स्पेशल सॉन्ग की लिस्ट का लिंक दे रहे है जिस पर क्लिक करके आपको होली के स्पेशल गाने की लिस्ट मिल जाएगी। आप एक क्लिक में प्ले करके उन गानों को सुन सकते हैं।

https://gaana.com/album/holi-special-hindi

Holy song download in MP3

होली के मौके पर देश भर में लोग जश्न में डूबे दिखाई देते हैं, कई लोग होली खेलते है तो कुछ होली के गीतों पर थिरकते दिखाई देते है। तो अगर आप होली के मौके पर नए नए MP3 गाने सुनना चाहते हैं, तो हम आपको एक तरीका बता रहे है जिसके माध्यम से आप आसानी से होली के किसी भी गाने को इंटरनेट से डाउनलोड कर सुन सकते हैं।

Holi MP3 Songs Download 2022 in Hindi

  • सबसे पहले आप अपने मोबाइल में YouTube App ओपन करें।
  • अब वहां होली का गाना सर्च करें, जिसे आप MP3 में डाउनलोड करना चाहते हैं।
  • गाना सर्च करने के बाद रिजल्ट में आपको गाना दिखाई देगा।
  • इस गाने पर Tap कीजिए। और अब यह गाना वीडियो फॉर्मेट में प्ले होगा।
  • साथ ही नीचे आपको Share आइकन दिखाई देगा उस पर Tap करें और फिर Link Copy करें।
  • अब इस गाने का लिंक कॉपी हो चुका है, अब हम इस गाने को MP3 में डाउनलोड करेंगे।
  • तो अब आप अपने मोबाइल में कोई भी ब्राउज़र जैसे गूगल Chrome ओपन करें और search Bar में ytmp3.cc लिख कर सर्च करें।
  • अब आपको स्क्रीन पर सर्च बॉक्स मिलेगा। यहां पर इस लिंक को पेस्ट कर दीजिए जो आपने कॉपी किया था।
  • अब सर्च करते ही इस गाने को MP3 में डाउनलोड करने के लिए स्क्रीन पर आपको डाउनलोड बटन मिलेगा उस पर Tap करें।
  • जैसे ही आप डाउनलोड पर क्लिक करते हैं, गाना डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा।

इस तरीके से आप कोई भी गाना होली का MP3 में कन्वर्ट करके डाउनलोड कर सकते है।

Holi Song Bhojpuri MP3 Download

अब मैं आपको होली के गीत भोजपुरी में डाउनलोड करने का तरीका बताऊंगा। हिंदी सोंग्स की तरह ही करोड़ों लोग भोजपुरी गाने सुनना बेहद पसंद करते हैं। ऐसे में होली के मौके पर भोजपुरी होली गीत सुने जाते है और इंटरनेट पर बड़ी संख्या में भोजपुरी होली गाने सर्च होते हैं। आइए जानते है कैसे आप भोजपुरी के हिट होली के गाने डाउनलोड कर सकते हैं।

होली का गीत भोजपुरी गाना डाउनलोड करें

पहला और आसान तरीका यह है कि अगर वह गाना यूट्यूब पर मौजूद है तो उस गाने को आप वीडियो के फॉर्म में या फिर MP3 में ऊपर बताये गए तरीके से डाउनलोड कर सकते हैं। यह तरीका भोजपुरी के किसी भी गाने को सुनने के लिए आप इस्तेमाल कर सकते है। बाकी होली के भोजपुरी गाने डाउनलोड करने का दूसरा तरीका है वेबसाइट। इंटरनेट पर कई सारी होली भोजपुरी सॉन्ग डाउनलोडिंग साइट्स है जिनके माध्यम से आप भोजपुरी के लेटेस्ट और एवरग्रीन सोंग्स डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए हम गाने डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया को समझते हैं।

  • सबसे पहले आप अपने मोबाइल में एक ब्राउज़र ओपन करें।
  • अब सर्च बार में Bhojpuri Holi MP3 Download सर्च करें।
  • अब रिजल्ट में Bhojpuri Wap Site (bhojpuriwap.in) मिलेगी उस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने कई सालों के होली Songs की लिस्ट आ जाएगी।
  • अगर आप लेटेस्ट होली सोंग्स को सुनना चाहते है तो bhojpuri holi mp3 song को सिलेक्ट करें।
  • अब आपके सामने सभी लेटेस्ट भोजपुरी होली गाने स्क्रीन पर आएंगे। आप जिस भी गाने को सुनना चाहते है उस पर क्लिक करें।
  • अब एक नया पेज खुलेगा होली संगीत डाउनलोड करने के लिए, उस Song पर क्लिक करें।
  • अब यहां दो विकल्प मिलेंगे, अगर आप गाना डाउनलोड करना चाहते है तो लाल रंग के Download Now बटन पर क्लिक करें।
  • इतना करते ही यह गाना डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा और इस तरह आप होली के लेटेस्ट सॉन्ग को भोजपुरी वेबसाइट की मदद से डाउनलोड कर सकते है।

लेकिन यदि भोजपुरी का कोई होली गीत आपको नहीं दिखाई दे रहा है, तो आपको bhojpuriwap.in के होम पेज पर एक सर्च बार मिलेगा यहां से उस गाने का नाम लिख कर भी उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या आपको पता है भोजपुरी होली गीत के अलावा भारत में  राजस्थानी होली गीत भी काफी लोकप्रिय हैं।

Top 50 Bhojpuri Holi Songs List 2022

अगर आप भोजपुरी गाने बेहद पसंद करते है तो अब हम होली के इस मौके पर आपके लिए Top 50 Holi MP3 Geet की लिस्ट लेकर आए हैं। आप इस लिस्ट में से किसी भी गाने को एक क्लिक में प्ले करके उसे ऑनलाइन सुन सकते है, यह Gaana वेबसाइट द्वारा बनाई गई एक भोजपुरी प्लेलिस्ट है। तो साथियों इस तरह आप हिंदी, भोजपुरी और अन्य भाषाओं के गाने डाउनलोड कर सकते है।

होली के गाने डीजे MP3 में

अगर आप होली पर डीजे बजाने का प्लान बना रहे हैं, तो अब हम आपके साथ होली पर्व पर आधारित कुछ बेस्ट डीजे MP3 सोंग्स की लिस्ट साझा कर रहे है। आप इनमें से किसी भी गाने को इंटरनेट से डाउनलोड कर होली पर इन गानों में थिरक सकते हैं। सबसे पहले आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके इस डीजे सॉन्ग साइट पर जाएं।

  • https://newdjremixsong.com/filelist/144/new-holi-dj-remix-songs/new2old/1

अब इस वेबसाइट पर आपको हिंदी, भोजपुरी हरियाणवी समेत अनेक भाषाओं में Holi DJ MP3 Song मिलेंगे। आप जिस भी गाने को डाउनलोड करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें आप इस गाने को ऑनलाइन सुन सकते हैं। या फिर Download Now के बटन पर क्लिक करते ही वह गाना डाउनलोड हो जाएगा। इस तरह आप कोई भी गाना इस वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

आज भी पारंपरिक अंदाज में मनाया जाता है होली का पर्व

आपसी प्रेम और भाईचारे के पर्व के रूप में होली को देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग अंदाज में मनाया जाता है। देश के राज्य महाराष्ट्र की बात की जाए तो यहां पर मराठी विशेष अंदाज में होली मनाते हैं। महाराष्ट्र, गोवा इत्यादि अनेक स्थानों पर होली का पर्व रंग पंचमी के तौर पर मनाया जाता है। इसके पहले दिन जहां लोग लकड़ी, उपले, चने की बाली इत्यादि के साथ होलिका दहन पर होलिका पूजन करते हैं। तो वहीं अगले दिन एक दूसरे को रंग लगाकर बड़े जश्न के साथ होली मनाते हैं।

यदि बिहार राज्य की बात की जाए तो यहां होली का पर्व विविध तरीके से मनाया जाता है। बिहार की राजधानी पटना में जहां कुर्ता फाड़ होली खेली जाती है। वही मगध क्षेत्र और समस्तीपुर में छाता पटोरी होली और बुढ़वा मंगल होली मनाने का प्रचलन है। इसके अलावा मां जानकी की जन्मभूमि मिथिला की होली भी देखने योग्य होती है। यहां पर होली के मौके पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर फाग गाना (मैथिली होली गीत) शुरू करते है। इसी दिन कुलदेवी का भी पूजन होता है।

मान्यता है, होली के दिन से ही यहां सपता डोरा पर्व की शुरुआत होती है। यह पर्व पति की दीर्घायु और परिवार में सुख समृद्धि हेतु बनाया जाता है। इस तरह देखा जाए तो देश के विभिन्न भागों में आज भी पारंपरिक अंदाज में होली मनाने का यह अंदाज दर्शाता है कि होली के मायने आज भी लोगों के लिए बेहद खास हैं।

Conclusion

तो साथियों इस लेख में हमने होली पर्व पर गीत और होली पर्व से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। हमें आशा है यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा और आप इसे शेयर भी करेंगे।

– होली गीत लिरिक्स | Holi Geet Lyrics in Hindi | Holi Song Lyrics in Hindi

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *