Advertisement
SSSM Samagra ID

(Samagra ID) मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल: SSSM ID List Download

इस लेख में आज हम बात करेंगे: Samagra Portal | Samagra ID Print | मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल ऑनलाइन आवेदन | SSSM ID |  फैमिली SSSM ID कैसे निकाले | Samagra ID Download | समग्र परिवार आईडी  नंबर खोजे | एमपी समग्र आईडी क्या है?


समग्र ID और Samagra Card Download करने के लिए इस लेख तो अंत तक पढ़े और समग्र ID से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त करें।

यहां मैं आपको समग्र ID Portal Mp Online, समग्र आईडी डाउनलोड, समग्र ID List की पूरी जानकारी साझा करने वाला हूँ।

मध्य प्रदेश समग्र आईडी पोर्टल

मध्यप्रदेश शासन “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” अर्थात सभी को लाभ मिल सके और सभी सुखी रह सके। इस सिद्धांत का पालन कर रहा है। सरकार द्वारा जारी कि गई समग्र ID से राज्य के सभी नागरिकों को मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल (MP Samagra Portal) से सभी सुविधाओं का लाभ निरंतर रूप से मिल सके।

यदि आप भी जानना चाहते है समग्र आईडी के लिए कैसे आवेदन करें? समग्र परिवार सूची कैसे खोजें? तो इस लेख में आपको समग्र ID के विषय पर विस्तार से जानकारी दी जा रही है। अतः इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें, तो चलिए शुरुआत करते हैं।

[ PFMS Scholarship Schemes ]

Samagra ID Portal के बारे में जानकारी

सेवा का नाम समग्र आईडी एमपी
उदघाटन राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा
विभाग समाज कल्याण विभाग
श्रेणी सरकारी योजना (SAMAGRA YOJANA)
स्कीम प्रकार राज्य सरकार की योजना
रजिस्ट्रेशन का प्रकार ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in
इस लेख में बताई गई जानकारी Samagra Portal, Samagra ID Print, समग्र ID, Samagra ID Download

अब हम जानेंगे मध्य प्रदेश समग्र पोर्टल की आखिर जरूरत क्यों पड़ी, क्या है और इससे नागरिकों को कौन से लाभ होने वाले है।


Must Read:

National Scholarship Portal (NSP) | MP E Uparjan | Bhoomi Karnataka


मध्य प्रदेश समग्र आईडी | MP SSSM ID

सरकार मध्य प्रदेश के सभी निवासियों को समग्र आईडी जारी कर रही है जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सीधा लोगों तक पहुंच सके और कोई भी परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह सके। इसलिए आज मध्य प्रदेश के लगभग सभी नागरिकों के पास खुद की एक Samagra ID होती है।

दरअसल इस पोर्टल के पीछे विशेष मकसद छुपा है इससे पूर्व जब भी सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन होता था तो लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सबसे बड़ी समस्या यह थी की सभी लाभार्थियों का ऑनलाइन डेटाबेस उपलब्ध नहीं था जिससे होता यह था कि कई सारे लोग जो योजना के लाभ के हकदार थे वह इससे चूक जाते थे और हितग्राही को बार-बार योजना का लाभ पाने हेतु आवेदन करना पड़ता था, जिससे इस प्रक्रिया में काफी समय भी लगता था और परेशानी भी उठानी पड़ती थी। परंतु अब समग्र मिशन मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस समस्या के समाधान हेतु यह कदम उठाया गया है। इसके तहत मध्य प्रदेश के निवासियों के घर घर जाकर सर्वे किया गया और एक डेटाबेस बनाया गया और इसी के आधार पर यह ऑनलाइन पोर्टल बनाया गया।

grammarly

इस पोर्टल पर परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी उपलब्ध होती है जैसे कि परिवार के सभी सदस्यों का नाम, मुखिया का नाम, जाति, परिवार गरीबी जीवन यापन है या नहीं यह सारी जानकारियां इस पोर्टल पर मौजूद रहती है जिससे प्रत्येक व्यक्ति को दी गई Samagra ID के जरिए योजनाओं का लाभ मिल सके, पारदर्शिता बनी रहे और भ्रष्टाचार कम हो।

समग्र आईडी कितने प्रकार के होते हैं?

दोस्तों जैसा कि हमने जाना कि इस पोर्टल पर योजना का लाभ लेने हेतु पहले समग्र आईडी टाइप करनी होती है।

यह समग्र आईडी कार्ड दो प्रकार के होते है।

1. पारिवारिक समग्र आईडी (FAMILY SAMAGRA ID CARD)

पहला परिवार के एक सदस्य की समग्र ID होती है जो कि 8 अंकों की आईडी होती है।

2. सदस्य समग्र आईडी कार्ड (PERSON SAMGRA ID CARD)

दूसरा पूरे परिवार के प्रत्येक सदस्य की समग्र आईडी होती है यह 9 अंकों की होती है।

यह समग्र आईडी उन्हीं को दी जाती है जिसका रजिस्ट्रेशन हो चुका हो और राज्य का कोई भी व्यक्ति आवश्यकता पड़ने SSSM Official Website पर जा सकता है और अपनी SSSM ID के जरिए अपना नाम ढूंढ सकता है।

साथ ही राज्य सरकार द्वारा निवासियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लिए भी इस SSSM ID MP का उपयोग किया जा सकता है।

यह समग्र आईडी राज्य के सभी निवासियों को नि:शुल्क दी गई है अर्थात वे लाइफ टाइम तक समग्र ID का बिना शुल्क के उपयोग कर नियमित तौर पर जानकारियां हासिल कर पाएंगे।

समग्र आईडी कैसे पता करें | How can I get my SSSM ID from Family ID

यदि आप अपनी समग्र आईडी जानना चाहते है तो आपके पास कई सारे तरीके हैं। सबसे आसान तरीका है कि आप अपने घर के किसी सदस्य के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कॉल करके अपनी समग्र आईडी जान सकते हैं।

दूसरा आप मध्य प्रदेश खाद सुरक्षा पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और वहां से आप अपने जिले का चयन करें और अपने परिवार के सदस्यों के आधार पर अपनी समग्र आईडी आसानी से चेक कर पाएंगे।

MP SSSM Portal से होने वाले लाभ

इससे पूर्व हम आगे बढ़े समग्र आईडी की महत्वता को समझने के लिए इसके फायदों के बारे में भी चर्चा करना जरूरी हो जाता है।

  • SSSM पोर्टल पर निवासी समग्र ID के जरिए समस्त पेंशन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • स्कूली छात्र अपनी छात्रवृत्ति की जानकारी भी यहां से हासिल कर सकते हैं।
  • वर्तमान समय में सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से भी उनकी समग्र आईडी पूछी जाती है, अतः मध्यप्रदेश में इसकी महत्वता काफी बढ़ चुकी है।
  • मध्यप्रदेश में बीपीएल कार्ड बनाने के लिए भी समग्र आईडी की आवश्यकता होती है।
  • इसके अलावा स्कूल में दाखिला पाने में भी समग्र आईडी की आवश्यकता होती है क्योंकि दाखिले के वक्त Samagra ID MP पूछी जाती है।
  • कमजोर वर्ग, वृद्ध, गरीब लोगों, वरिष्ठ नागरिक, विकलांग महिला, विधवाओं के लिए निर्धारित पेंशन सहायता मिल रही है या नहीं इसकी भी जानकारी मिलेगी।
  • इसके अलावा इस पोर्टल से अनुग्रह राशि, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, आम आदमी बीमा और मातृत्व अवकाश की जानकारी हासिल की जा सकती है।

अतः यदि आप भी मध्य प्रदेश के निवासी है और अब तक SSSM ID MP के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो अब आप Samagra ID पाने हेतु इसकी वेबसाइट samagra.gov.in पर विजिट कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते है।

एसएसएसएम आईडी पोर्टल के लिए दस्तावेज की सूची

  1. 👉 आवेदनकर्ता मध्य प्रदेश में स्थाई (permanent) रूप से निवास करता हो।
  2. 👉 स्थाई निवास का प्रमाण पत्र
  3. 👉 मोबाइल नंबर
  4. 👉 पासपोर्ट साइज फोटो
  5. 👉 दसवीं पास सर्टिफिकेट (आधार कार्ड, राशन कार्ड)

तो साथियों उपयुक्त दस्तावेज के माध्यम से आप SSSM Portal पर आवेदन कर सकते हैं और समग्र ID प्राप्त कर सकते हैं तो चलिए जानते हैं Samagra ID से संबंधित और अधिक जानकारी।

How To Register in Samagra Portal Online | SSSM पोर्टल पर आवेदन कैसे करते हैं?

सबसे पहले आपको SSSM की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in साइट पर जाना होगा। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी विजिट कर सकते हैं।

http://samagra.gov.in/
  • होम पेज में यहां आपको Citizen Services (समग्र नागरिक सेवा) का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक कर दें। अब इसके अंतर्गत आपको परिवार को पंजीकृत करें का ऑप्शन मिलेगा अब इस पर क्लिक कर दीजिए।

Samagra ID

  • ➡ अब एक नया पेज ओपन होगा, यहां Samagra ID MP Registration Form मिलेगा। यहां आपको परिवार के मुखिया का नाम, पता, इत्यादि के साथ-साथ उपर बताई गई सभी दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे।
  • ➡ सर्वप्रथम आपको Address, Details डालनी है। इसमें अपने जिला, गांव, मकान, संख्या, पता जाति स्थानीय निकाय इत्यादि जानकारियां भरनी होंगी।

SSSM ID

  • ➡ दूसरे चरण में आपको परिवार के मुखिया की सारी जानकारियां जैसे डीओबी, आयु, लिंक, मोबाइल नंबर, आधार संख्या, ईमेल आईडी इत्यादि डाल लेनी है।

SSSM-Registration-Form-Sec-B

  • ➡ तीसरे भाग में आपको Documents अपलोड करने हैं। यह सभी दस्तावेज़ मुखिया से संबंधित आपको डालने है इसमें Document टाइप करना, अपलोड करना Date इत्यादि शामिल हैं।

MP SSSM ID

  • ➡ अब अंत में आप को एक एक कर परिवार के सभी सदस्यों का नाम यहां पर समग्र आईडी हेतु डालना होगा और उनसे संबंधित सभी जरूरी जानकारियां भरनी होंगी और इस तरह समग्र आईडी के लिए आपका रजिस्ट्रेशन सफल हो जाएगा।

How To Register in Samagra Portal Online

How To Download Samagra ID Card | परिवार समग्र आईडी कैसे देखें?

रजिस्ट्रेशन के पश्चात जो लाभार्थी अपने परिवार की समग्र आईडी को इस पोर्टल के जरिए सर्च करना चाहते है उन्हें नीचे दिए गए चरण का  पालन करना होगा।

  • ➡ सबसे पहले SSSM ID की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाएं और होम पेज पर आने के बाद Know Your Family का विकल्प दिया गया है आप इस विकल्प पर क्लिक करें।
  • ➡ जब आप इस विकल्प पर क्लिक करते हैं आपके सामने कई सारे नई जानकारी आ जाती है इनमें से आपको सदस्य ID से परिवार सदस्यों की जानकारी देखें नामक ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। अब आप इस ऑप्शन के जरिए आसानी से समग्र आईडी सर्च कर सकते हैं।

How To Download Samagra ID Card

इनमें से आप किसी भी विकल्प का चुनाव करते है तो आपको VERIFY करने के लिए कुछ जानकारी डालनी होगी उसके बाद स्क्रीन पर आपके सामने समग्र आईडी ओपन हो जाएगी।

SSSM समग्र परिवार सूची कैसे खोजे?

यदि आप अपने परिवार के किसी सदस्य की समग्र आईडी को SSSM Portal पर सर्च करना चाहते है तो उसी Unique Samagra ID को सर्च करने के लिए आपको यहां दिए गए चरण का पालन करना होगा।

  • 👉 हमेशा की तरह ही समग्र ID से संबंधित जानकारियां पाने के लिए पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट samagra.gov.in पर जाएं।
  • 👉 अब Search Family पर क्लिक करें।
  • 👉 अब आप एक नए वेब पेज पर आ जाएंगे, यहां पर आपको दी गई Window में जानकारियां जैसे स्थानीय निकाय, लिंक चुने और अंग्रेजी भाषा में अपने नाम के पहले अंक लिखे, फिर ग्राम पंचायत, वार्ड संख्या चुने / क्षेत्र चुनें।

Know-Samagra-ID

  • 👉 उसके बाद यहां दिए Captcha Code को भरे और अंत में सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपके सामने पूरी जानकारी सामने आ जाएगी।
हेल्प लाइन नंबर

आज की इस लेख में आपने जाना Samagra ID के बारे में जैसे SSSM ID के लिए आवेदन कैसे करें? समग्र आईडी कैसे खोजे आदि।

आशा है इस लेख में दी गई जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। जानकारी पसंद आई तो इसको शेयर भी करें।

Similar Posts

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *