Advertisement
Use of Keep Keep on Kept on

How to use of Keep / Keep On / Kept On – Hindi and English Sentences (Rule & Example)

प्रिय छात्रों आज के इस चैप्टर में, मै आपके लिए एक नया सब्जेक्ट ले के आया हूँ| आज हम सीखेंगे की keep / keep on और kept on को इंग्लिश के वाक्य में कैसे इस्तेमाल करना है.

छात्रों Keep or keep on को कैसे इस्तेमाल करना है वो सिखने से पहले आपको इस शब्द का मतलब और हिंदी के वाक्यों में आप क्या देख के इसका पहचान करोगे ये सीखना ज्यादा ज़रूरी है| तो चलिए जानते हैं:-

Keep शब्द का हिंदी अर्थ है “रखना” और दोस्तों इसके वाक्य की पहचान के लिए मै आपको बता दूं की वाक्य के आखिरी में ता है, ती है, ते है आता है.

लेकिन यहाँ हमे ध्यान उन वाक्यों पर देना है जिनके आखिरी में – ता रहता है, ती रहती है, ते रहते आता हो|

Use of Keep / Keep on in English Grammar

Use of Keep and Keep on in English Grammar

दोस्तों पहचान तो आपको पता चल ही गई ⇒ ता रहता है, ती रहती है, ते रहते|

Rule ⇒ keep और keep on को वाक्य में यूज़ करते समय हमे किस रूल का ध्यान रखना है, आइये जानते हैं-

पहचान :- ता रहता है, ती रहती है, ते रहते है
Structure :- Subject + keep / keeps + on + Ving + object.

रूल जान लेने के बाद मै आपको एक उदाहरण की मदद से सिखाता हूँ की कैसे इसका प्रयोग करेंगे हम keep and keep on को अपने वाक्य में|

grammarly

Keep On example sentences in hindi

हिमांशु दिन भर सोता रहता है|
I keep on sleeping whole day.
I do not keep on sleeping whole day.
Do I keep on sleeping whole day?
Why do I keep on sleeping whole day?

चलिए अब तो आप अच्छे से सिख गये अपने वाक्य में कैसे और कब keep/keep on का प्रयोग करना है| अब आपकी प्रैक्टिस की बारी है-

Keep on sentence in hindi

राम हमेशा पढता रहता है|
………………………………

रहित हमेशा खेलता रहता है|
…………………………………

रवि हमेशा मोबाइल में खेल खेलता रहता है|
……………………………………………………

पूजा हमेशा मोबाइल में गाने सुनती रहती है|
…………………………………………………..

मेहुल हमेशा T.V. में न्यूज़ देखता रहता है|
…………………………………………………

दोस्तों keep/keep on का यूज़ सिखने और प्रैक्टिस करने के बाद हम अब सीखेंगे kept on का इस्तेमाल करना|

How to use of Kept On in a sentence

How to Use of Kept on in Spoken English

रूल और पहचान बताने से पहले मै आपको बता दूं की kept, keep की 3rd फॉर्म है|

हिन्दी में आपको ध्यान देना है की आपके वाक्य में ⇒ ता रहा, ती रहे, ते रहें|

Rule है| kept on को यूज़ करने के लिए आपको याद रखना है ⇒ Subject + kept on + Ving + object.

पहचान ⇒ ता रहा, ती रहे, ते रहें|
Rule ⇒ Subject + kept on + Ving + object.

Kept on rules जान लेने के बाद मै आपको एक उदाहरण की मदद से सिखाता हूँ की कैसे इस्तेमाल करेंगे हम kept on को अपने वाक्य में|

Kept On example in hindi sentences

मै दिन भर सोता रहा|
I kept on sleeping whole day.
I did not kept on sleeping whole day.
Did I kept on sleeping whole day?
Why did I kept on sleeping whole day?

⇒ now practise time ⇐

तुम दिन भर खेलते रहे|
…………………………..

मै दिन भर काम करता रहा|
………………………………..

रमेश पूरी रात जगता रहा|
……………………………..

मै 10 मिनट तक फ़ोन पर बात करती रही|
…………………………………………………

हिमांशु सब को tense समझाता रहा|
…………………………………………..

छात्रों आपको ग्रामर की कितनी नॉलेज है ये सिर्फ आपके exam sheet में देखा जाता है, जब आप बोलते हैं तब कोई भी आपकी ग्रामर की गलती नहीं निकल सकता.

चलिए अब सीखते हैं की बिना रुके अंग्रेजी में बात कैसे करे?

दोस्तों अगर आपने ध्यान दिया है तो keep, keep on और kept on को आपने अपनी रोज की जिंदगी में बहुत प्रयोग किया होगा या दुसरो से सुना होगा.

चलिए मै आपको इनके कुछ यूज़ बताता हूँ, हिंदी मीनिंग के साथ|

Usage of Keep in English Grammar
  • He can’t keep control on his emotions.
  • Keep these words in your mind.

देखा दोस्तों अगर आपने हिंदी में ध्यान दिया है यहा पर तो जो मैंने ऊपर आपको keep का हिन्दी अर्थ बताया था, वही आ गया ना|

Use of Keep On in english grammar
  • Keep on doing your work.
  • Take right decision and keep on moving towards the success.
Usage of Kept On in English Grammar
  • Where you had kept on the important file.
  • He is kept on crying continuously.

दोस्तों अक्सर हम आगे का पढ़ने के चक्कर में पीछे का भूलते जाते हैं| अगर आपके साथ भी यही मुसीबत है तो मै आपको कुछ वर्ड मीनिंग याद करवाना चाहता हूँ| तो चलिए शुरू करते हैं.

दोस्तों मै एक बात बता दू की इन वर्ड मीनिंग को पढ़ कर आपको याद आएगा एक पिक्चर जो की मैंने पिछले चैप्टर में आपको बताया था|

वर्ड मीनिंग याद करे हिंदी में
  1. मैंने चप्पल ………….. (पहनना) करे|
  2. बाल ………….. (काढ़े) करे|
  3. पंखा ………….. (घूम) कर रहा है|
  4. जेब के अन्दर मोबाइल ………….. (बजना) हो रहा है|
  5. मैंने जेब में से मोबाइल ………….. (निकाला) किया|
  6. और फोन को ………….. (कर) लिया|
  7. किचन में, गैस से भरा लाल रंग का ………….. रखा हुआ है|
  8. सिगरेट जलाने के लिए मैंने ………….. (माचिस) मांगी|
  9. अब मैंने matchbox को ………….. किया|
  10. इसमें से मैंने ………….. निकाली|
  11. और इसे जलाने के लिए मसाले पर ………….. कर रहा हूँ|
  12. जोर से रगड़ने पर यह ………….. हो गई|
  13. अब मैंने stick को, मोमबत्ती जलाने के बाद ………….. कर दिया|
  14. और इसे बाहर की तरफ ………….. कर दिया|
  15. Lady ने रूपटटे से सिर को ………….. कर लिया|
  16. मैंने कील को दीवार में ………….. कर दिया|
  17. और उस पर मैंने बोर्ड को ………….. कर दिया|
  18. नोट को दोनों हाथों से पकड़ कर मैने दो टुकडों में ………….. कर दिया|
  19. बनियान को फैलाने से पहले, मैने दोनों हाथों से ………….. कर दिया|
  20. दो कार आपस में ………….. (टकराना) हुई|
  21. और बस के शीशो जमीन पर ………….. (टुकड़े-टुकड़े) हुए पड़े थे|
  22. दूसरी बस का डराइवर निकल कर Flee (भागना) हो गया|
  23. मगर पहले डराइवर ने उसे पकड़ कर, पुलिस थाने में बैठकर उस पर Trail (मुकधमा ठोकना) ठोक दिया|
  24. और उसे 5000 रूपये का compensation (जुर्माना) भरना पड़|

दोस्तों एक बात बोलू? हर शब्द का हिंदी अर्थ पता होना बहुत ज़रूरी है, तभी तो आपके सामने अगर कोई अच्छी अंग्रेजी बोलेगा तो आप उसकी बात को कम से कम समझ तो पाएंगे.

अगर आपको पता नहीं होगा तो उसका रिप्लाई करना तो दूर आपके सामने वो क्या बोल गये आपको पता भी नहीं चलेगा.

इसलिए आप रोज़ आदत डालिए कुछ नए शब्द सिखने के, चाहे एक ही शब्द आप सीखो| हर चैप्टर को पढ़ने और कुछ सिखने से पहले ज़रूरी है की आपको उसका मतलब पता हो.

आप चाहे तो इन word meaning को अपनी कॉपी में भी लिख सकते हैं ताकि आपका जब मन करे आप उसे पढ़ सके|

दोस्तों अगर आपको मेरा ये चैप्टर अच्छा लगा हो और आप मेरी साईट पर पहली बार विजिट कर रहे हो तो मै आपको बता दूं की HimanshuGrewal.com पर मै आपके लिए easy tongue twister अपलोड किये हुए हैं| जिससे आपकी अंग्रेजी में काफी इम्प्रूवमेंट होगी.

सबसे जरूरी लेख ⇓

लेटेस्ट ग्रुप डिस्कशन टॉपिक इन हिंदी ⇓

इनको भी पढ़े⇓ 🙂

Keep, Keep on and Kept on का यह चैप्टर यही समाप्त होता है| अगर आप चाहे तो अपने प्यारे दोस्तों के साथ भी इस जानकारी को सोशल साईट पर शेयर कर सकते हैं.

अगर आपको इस चैप्टर से रिलेटेड कुछ भी पूछना है तो आप कमेंट के माध्यम से पूछ सकते हो या फिर इस नंबर पर कॉल करके भी पूछ सकते हो. 9899515434 (Aakil sir)

Similar Posts

11 Comments

  1. Sir I think u did a blunder (mistake).
    If we use “Keep on” with past tense {negative and Interrogative}
    Then we always use “verb 1st”
    It must be
    “Did not +keep on”
    but U hv mistakingly written “did not +kept on” and ” Did +subject+kept on”
    You are requested to update the wrong stuff
    Thanx

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *