Advertisement
Valentine's Day Kab Hai

वैलेंटाइन डे कब है? ❤️ Valentine’s Day Week List 2022

नमस्कार, 10LINES.CO में आपका स्वागत है। आज हम बात करेंगे Valentine’s Day (वैलेंटाइन दिवस) ‘Saint’s day’ की। इस लेख में आपको पता चलेगा की Valentine’s Day Kab Hai (वैलेंटाइन डे कब है), 11 feb 2022 Valentine Week, Aaj Konsa Day Hai 2022 Mein, Valentine Day Kab Aata Hai इत्यादि की जानकारी मिलेगी। तो लेख को अंत तक पूरा पढ़ें।

Valentine’s Day Kab Hai

इसका नाम सुनते ही मन में प्रेम गीत बजने लगता है और अगर कोई मन में बसा हो तो उसका ध्यान भी जरूर आने लगता हैं। तो चलिए आगे बढ़ते है Valentine Week 2022 Full List और Best Valentine Gift की तरफ।

Valentine Day Kab Hai 2022 Mein

वैलेंटाइन डे तो 14 फरवरी को ही मनाया जाता है। साथ में पूरा वेलेंटाइन वीक 2022 भी लोग मानते है। यह दिन दुनिया भर में मनाया जाता है। जो इस प्रकार हैं।

Valentine Day Week List 2022 in Hindi

दिनांक
Date
दिन
Day
त्योहार
Festival
February 7 Monday Rose Day
February 8 Tuesday Propose Day
February 9 Wednesday Chocolate Day
February 10 Thursday Teddy Day
February 11 Friday Promise Day
February 12 Saturday Hug Day
February 13 Sunday Kiss Day
February 14 Monday Valentine’s Day

संत वैलेंटाइन दिवस 2022

वैलेंटाइन दिवस या संत वैलेंटाइन दिवस एक अवकाश दिवस है, जिसे 14 फरवरी को अनेकों लोगों द्वारा दुनिया भर में मनाया जाता है। खास तौर पर पश्चिमी देशों में ये एक पारंपरिक दिवस है, जिसमें प्रेमी एक दूसरे के प्रति अपने प्रेम का इजहार वैलेंटाइन कार्ड भेजकर, फूल देकर करते हैं। ये दिन प्रेम पत्रों के ‘‘वैलेंटाइन” के रूप में पारस्परिक आदान प्रदान के साथ गहरे से जुड़ा हुआ है। आधुनिक वैलेंटाइन के प्रतीकों में दिल के आकार का प्रारूप, कबूतर और पंख वाले का चित्र शामिल है। 19वीं सदी के बाद से, हस्तलिखित कार्ड्स की जगह बड़े पैमाने पर बनाने वाले ग्रीटिंग कार्ड्स ने ले ली है तब से लोग कार्ड देकर ये दिन मनाते हैं।


वेलेंटाइन डे के दिन क्या करते हैं

वेलेंटाइन डे लड़का या लड़की किसी एक के लिए नहीं बल्कि दोनों के लिए होता है। इसे दोनों ही मना सकते है। यह त्योहार केवल जोड़ों के लिए नहीं प्यार के लिए मनाया जाता है। वो प्यार आपका किसी के लिए भी हो सकता है।


Valentine’s Day Gift Ideas 2022 in Hindi

  • Chocolate
  • Flowers
  • Greeting Cards
  • Soft Toys
  • Perfume
  • Jewellery
  • Photo frame
  • Electronic gadgets
  • Message Pills
  • Tea Light Holder
  • Gift Box
  • Colourful and attractive candles
  • Cakes
  • Heart shape Mugs
  • Printed cushions

वैलेंटाइन डे का इतिहास

ऑरिया ऑफ जैकोबस डी वॉराजिन नाम की पुस्तक के मुताबिक रोम के एक पादरी थे जिनका नाम था संत वैलेंटाइन था। वे दुनिया में प्यार को बढ़ावा देने में मान्यता रखते थे और जीवन प्रेम के बिना अधूरा होता है, हर व्यक्ति को प्रेम करने तथा साथ रहने का अधिकार है यह वे मानते थे। उनके लिए प्रेम में ही जीवन था। लेकिन इसी शहर के एक राजा क्लॉडियस को उनकी ये बात पसंद नहीं थीं। राजा को लगता था कि प्रेम और विवाह से पुरुषों की बुद्धि और शक्ति दोनों ही खत्म होती हैं। इसी वजह से उसके राज्य में सैनिक और अधिकारी शादी नहीं कर सकते थे। हालांकि, संत वैलेंटाइन ने राजा क्लॉडियस के इस आदेश का विरोध किया और रोम के लोगों को प्यार और विवाह के लिए प्रेरित किया। इतना ही नहीं, उन्होंने कई अधिकारियों और सैनिकों की शादियां भी कराई।

संत वैलेंटाइन ने जब लोगों की शादियां कराई तो इससे उनकी लोग प्रियता बढ़ने लगी और राजा ने सोचा की ऐसा ही चलता रहा तो ये पादरी अपनी मुहिम में कामयाब हो जायेगा इसलिए उसे मौत की सजा सुना दी जाए। राजा भड़का और उसने संत वैलेंटाइन को 14 फरवरी 269 में फांसी पर चढ़वा दिया। उस दिन से हर साल इसी दिन को प्यार के दिन के तौर पर मनाया जाता है।

कहा जाता है कि संत वैलेंटाइन ने अपनी मौत के समय जेलर की नेत्रहीन बेटी जैकोबस को अपनी आंखें दान की। वेलेंटाइन एक पादरी ही नहीं संत भी थे। उन्होंने अपनी आंखें जेलर की बेटी को दे दी जो नेत्रहीन थी। संत ने जेकोबस को एक पत्र भी लिखा, जिसके आखिर में उन्होंने लिखा था तुम्हारा वैलेंटाइन। तब से लेकर आज तक लोग इस दिन को प्रेम का प्रतीक समझते है तथा इसे मानते हैं। लोग मन में छुपे अपने पार्टनर के लिए प्रेम को इसी दिन जाहिर करते हैं। इस दिन लोग कार्ड, गुलाब के फूल, सुंदर उपहारों को अपने प्रेमी को भेंट करते हैं।

grammarly

वैलेंटाइन का दृष्टिकोण

हम जानते है कि पश्चिमी देशों में विवाह होना या ना होना आवश्यक नहीं माना जाता और एक संगठित, समन्वित तथा सुरक्षा की दृष्टि से भी विवाह आवश्यक होता है। संत वैलेंटाइन का यह दृष्टिकोण कदाचित ठीक भी था क्योंकि बिना विवाह के समाज की नीव नहीं रखी जा सकती है इसलिए उन्होंने ये बलिदान समाज के लिए दिया।


वैलेंटाइन कार्ड का इतिहास

ब्रिटेन में उन्नीसवीं शताब्दी में वैलेंटाइन का भेजा जाना एक फैशन था और 1847 में, एस्थर हौलैंड ने अपने वॉर्सेस्टर, मैस्साचुसेट्स स्थित घर में ब्रिटिश मॉडलों पर आधारित घर में ही बने कार्ड द्वारा एक सफल व्यवसाय विकसित कर लिया था। 19वीं सदी के अमेरिका में वैलेंटाइन कार्ड की लोकप्रियता जहां कई वैलेंटाइन कार्ड अब सामान्य ग्रीटिंग कार्ड प्यार की घोषणाओं के बजाय, संयुक्त राज्य अमेरिका में छुट्टियों के भविष्य व्यावसायीकरण के एक अग्रदूत था रहे हैं।

अमेरिका ने ग्रीटिंग कार्ड एसोसिएशन का अनुमान है कि लगभग एक अरब वैलेंटाइन हर साल पूरी दुनिया में भेजे जाते है, जिसके कारण क्रिसमस के बाद, इस छुट्टी को कार्ड भेजने वाले दूसरे सबसे बड़े दिवस के रूप में जाना जाता है। एसोसिएशन का अनुमान है कि औसतन अमरीका में पुरुष महिलाओं के मुकाबले दुगना पैसा खर्चा करते हैं। हालांकि, भारतीय संस्कृति में वैलेंटाइन दिवस जैसे दिवस का कोई प्रचलन नहीं है, यह दिवस पूरी तरह से समाज नाशक है। खासतौर से युवाओं पर इसका बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।


भारत का वैलेंटाइन डे

भारत में वेलेंटाइन डे का इंतजार रहता है और खास उत्साहित भी रहते है। दरअसल भारत में यह टीवी के माध्यम से लोकप्रिय बना। टीवी पर फिल्मों के माध्यम से इसकी लोकप्रियता बढ़ी किंतु वेलेंटाइन डे को प्रेम दिवस के रूप में देखने को लेकर काफी लोग असहमत हैं। खास कर धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां पर इस दिवस को मान्यता ना देने के बारे में अक्सर बवाल मचता ही है। बड़े मेट्रोपोलिटिन सिटी में तो वेलेंटाइन डे आम बात है पर छोटे शहरों में या गांव में इसका विरोध होता है क्योंकि वेलेंटाइन डे की आड़ में लड़के लड़कियों को छेड़ते है, कुछ तो पागलपन में अपनी सीमाएं भी भूल जाते हैं। बजरंग दल तो प्रसिद्ध ही इसी दिन को रोकने के लिए है क्योंकि भारत में विविध धर्म के लोग निवास करते है तो यहां पर यह दिन सामान्य नहीं होता।


क्या वैलेंटाइन डे करता है संस्कृति से खिलवाड़?

बजरंग दल का कहना है कि वेलेंटाइन डे के नाम पर समाज में अश्लीलता, अभद्रता फैलाई जा रही हैं। सार्वजनिक स्थानों पर प्रेमियों के मिलने और प्रदर्शन को रोकने के लिए शक्ति प्रदर्शन करना आवश्यक हो गया हैं। लोग अपने संस्कृति को भूलकर पाश्चात्य सभ्यता और संस्कृति अपना रहे है जिसकी खुले तौर पर निंदा की जानी चाहिए।


प्रेमी बचाव दल भी है तैयार

NSUI का कहना है कि वो प्रेमी दल की रक्षा करेगा। उनके अनुसार यह गुनाह नहीं हैं। प्रेम का प्रदर्शन करना गलत नहीं नही हैं। भारत में समर्थन भी है और विरोध भी। तो इससे ये सिद्ध हो जाता है कि वेलेंटाइन डे भले ही प्रेम का प्रतीक हो किन्तु इसके मायने समझने चाहिए और प्रेम प्रदर्शन गलत नहीं है पर उसकी आड़ में गलत काम नहीं करने चाहिए। युवाओं को समाज के विषय को ध्यान में रख कर ही चलाना चाहिए। अब आगे बढ़ते है रोचक तथ्य की तरफ।

Some Lines on Valentine’s Day in Hindi

  • वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता हैं।
  • वैलेंटाइन डे के दिन 18 करोड़ के गुलाब के फूल केवल अमेरिका में बिक जाते हैं।
  • मलेशिया में केवल मुस्लिम वैलेंटाइन डे नहीं माना सकते।
  • हर साल 14 फरवरी को 1 अरब कार्ड पूरी दुनिया में भेजे जाते हैं।
  • ईरान में 2011 से वैलेंटाइन डे मनाने पर पाबंदी है। यहां लाल गुलाब, दिल नुमा कार्ड या इससे संबंधित चीजे प्रतिबंधित हैं।
  • जापान में वेलेनटाइन डे के दिन केवल महिलाएं ही पुरुषों को सबसे पहले गिफ्ट देते हैं।
  • इटली में परंपरा है कि सुबह सुबह जो पुरुष किसी अन्य महिला को देखता है इस दिन संभवत वही उसकी पत्नी होगी।
  • लाल गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाता है इसलिए इस दिन केवल लाल रंग का गुलाब दिया जाता हैं।
  • चिकित्सक पहले मरीजों को चॉकलेट खाने की सलाह दिया करते थे खास कर जिनका दिल प्रेम में टूट जाता था। मीठा खाने से दर्द में थोड़ा आराम मिलता हैं।
  • 2,20,000 लोग प्रत्येक वर्ष अपनी प्रेमिका को शादी का प्रस्ताव देते हैं।
अंतिम शब्द

आशा है अब आपको पता चल गया होगा की Valentine’s Day Kab Hai और Valentine’s Week 2022 List भी पता चल गई होगी। अगर आपको लेख पसंद आया हो तो इसे अन्य लोगों के साथ साझा अवश्य करें।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *