Advertisement
How To Make Gujiya Recipe in Hindi

Gujiya Recipe – गुझिया बनाने की विधि और हमारी सरल रेसिपी

प्रिय दोस्तों, कैसे हैं आप सब? आशा है आप सब ठीक होंगे| आज के इस आर्टिकल में मै आपके साथ Gujiya Recipe शेयर करने जा रहा हूँ.

आज कल त्यौहार का सीजन चल रहा है, त्यौहार हो और मिठाई ना हो ऐसा हो सकता है क्या?

मित्रो अक्सर हम न्यूज़ में सुनते है की बाजार में जो मिठाई मिलती है, उसमे बहुत मिलावट होती है|

तो चलिए आज हम एक मिठाई या फिर आप पकवान भी कह सकते हैं उसकी रेसिपी आप जानते हैं और इस त्यौहार के सीजन में अपने घर में बना के दोस्तों के साथ मिल बाट के खाते हैं.

अब आप सोच रहे होंगे की गुजिया तो होली के समय बनाई जाती है| लेकिन दोस्तों एक बात बताओ क्या कुछ खाने का सीजन होता है?

उत्तर भारत में होली तथा दक्षिण भारत में दीपावली के अवसर पर घर में गुझिया बनाने की परंपरा है।

जब जो चीज़ खाने का मन करे वो बनाओ और खाओ| इस आर्टिकल में आपको गुजिया बनाने की आसान रेसिपी जानने को मिलेगी जिसे आप आसानी से समझ कर बना सकते हैं.

गुझिया बहुत तरह से बनाई जाती है, मै आपको कुछ नाम बताता हूँ-

grammarly

इसे भी पढ़े ⇒ गाजर का हलवा बनाने का तरीका

गुजिया रेसिपी हिंदी में

  1. मावा भरी गुजिया
  2. मावा इलायची भरी गुजिया
  3. सेब गुजिया
  4. केसर गुजिया
  5. मेवा गुजिया
  6. अंजीर गुजिया
  7. काजू गुजिया
  8. पिस्ता गुजिया
  9. बादाम गुजिया

आप अपने मन के मुताबिक गुजिया बना सकते है सिर्फ आपको इसके अन्दर भरे जाने वाली कसार (फीलिंग) अपने मन मुताबिक तैयार कर लीजिये.

आईये आज हम मावा गुझिया बनाने की विधि (Mawa Gujiya Recipe) जानते हैं-

आवश्यक स‌ामग्री – Ingredients for Mawa Gujiya Recipe in Hindi

गुजिया का आटा तयार करने के लिए-

  1. मैदा ⇒ 2 कप
  2. घी ⇒ आटा गूंथने के लिए
  3. घी ⇒ गुजिया तलने के लिए

गुजिया की स्टफिंग के लिए-

  1. मावा ⇒ 100 ग्राम
  2. काजू ⇒ 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  3. किशमिश ⇒ 1 टेबल स्पून
  4. छोटी इलायची ⇒ 4 से 5
  5. स‌ूखा गोला ⇒ 2 टेबल स्पून ( कद्दूकस किया हुआ)
  6. चीनी पाउडर ⇒ 1/2 कप

विधि – How To Make Mawa Gujiya in Hindi

गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले आपको उसका आटा त्यार करना होता है| चलिए जानते है किस तरह का आटा गुजिया बनाने के लिए तैयार करना चाहिए.

ध्यान रहे हमेशा गुजिया बनाने के लिए हमे सख्त आटा गुन्दना है|

कैसे गुंदे गुजिया का आटा
  1. मैदा में ¼ कप घी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिए|
  2. मैदे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लीजिए|
  3. आटे को अच्छे से मसल कर 20 मिनट के लिए छोर दीजिये|

दोस्तों मै आपको एक बात बताऊ 2 कप आटा गुन्दने में हमे आधा कप पानी भी नहीं लगता है|

अब आटा गुंद लेने के बाद अगला काम होता है गुजिया की स्टफिंग को तैयार करना| तो चलिए जाने कैसे तैयार करे मावा गुझिया बनाने के लिए स्टफिंग को कैसे तैयार करे?

कैसे बनाये गुजिया की स्टफिंग
  1. गैस को ऑन कर के उस पर पैन रखिये|
  2. पैन के गरम होने बाद उसमे मावा डालिए|
  3. मावा को हल्का ब्राउन होने तक भूनिए|

टिप्स ⇒ मावा भूनते समय गैस की आच धीमी होनी चाहिए|
नोट ⇒ मावा के हल्का ब्राउन होने के बाद आप उसे ठंडा करने के लिए छोर दीजिये|

मावा में क्या-क्या मिलाये?
  1. पिसी हुई चीनी
  2. नारियल
  3. किशमिश
  4. काजू
  5. इलाइची

इन सभी चीजों को मावा में मिला के अच्छे से मिक्स कर लीजिये| अब आपका gujiya recipe बनाने के लिए स्टफिंग तैयार है|

गुजिया कैसे तैयार करे? – How to make Gujiya with Mawa
  1. गुझिया के साचा को अच्छे से साफ़ कर लीजिये|
  2. एक कटोरी में पिने वाला पानी ले लीजिये|
  3. एक अलग कटोरी में रिफाइंड तेल ले लीजिये|

गुजिया बनाने के लिए सबसे पहले आप गुंदा हुआ आटा ले| उसको एक बार फिर से मसल ले|

  1. आटे की 20 से 25 छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लीजिए|
  2. हर एक लोई को गोल करके पेड़े जैसा बनाकर रख लीजिए|
  3. एक एक कर के अब आपको लोई की रोटिय बेलनी है| (रोटी का साइज़ पूरी से बड़ी और रोटी से छोटी होनी चाहिए)
  4. अब आप गुजिया का साचा ले उसके अन्दर वाले हिस्से पर रिफाइंड तेल लगाये| (रोटी साचे में चिपकेगी नहीं)
  5. रोटी को साचे पर रखे, उस पर तैयार की गई स्टफिंग को डालिए|
  6. दोनों तरफ किनारों पर पानी लगाये जिससे वो आपस ले चिपक जाये|
  7. बची ही रोटी के हिस्से को काट कर अलग रखे|
  8. अब आप गुजिया को साचे में से निकाल ले एक अलग थाली में रखे|

इसी तरह से आप 20-25 गुजिया त्यार कर ले| और उनको एक सूती कपड़े से ढक दे ताकि वो सूखे ना|

आखिरी स्टेप में अब हमे गुजिया तलनी है| गुजिया तलने के लिए आप तेल या घी जो आपको ठीक लगे उसका प्रयोग कर सकते हैं|

गुजिया कैसे तले ? मावा गुझिया रेसिपी और बनाने की विधि
  1. कढ़ाई को गैस पर रखे|
  2. कढ़ाई गरम होने के बाद आप उसमे घी डाले|
  3. गरम घी में एक-एक करके गुजिया को कढ़ाई में डाल दीजिए|
  4. गैस की आंच को मध्यम ही रखे और अब हल्के हाथ से गुजिया को 5-7 मिनट बाद पलट दीजिये|
  5. गुजिया के दोनों तरफ ब्राउन होने के बाद एक ताली पर निकल लीजिये|
  6. आपकी मावा की गुजिया बन कर तैयार है|

नोट ⇒ आप चाहे तो जिस जब मन हो तब बनाये और खाए|

गुजिया को आप गरम-गरम भी खा सकते हैं और आप इसे ठन्डे होने के बाद एक कंटेनर में रख कर 15-20 दिन तक खा सकते हैं|

दोस्तों आज का मेरा यह लेख Gujiya Recipe and Vidhi यही समाप्त होती है| अगर आपको मेरा ये आर्टिकल अच्छा लगा हो तो ज़रूर गुजिया बनाये और अपने दोस्तों के साथ इसकी रेसिपी सोशल मीडिया पर शेयर करे.

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *