Advertisement
Bhoomi Karnataka

Bhoomi Karnataka: Pahani Report, Online Land Record, RTC

इंटरनेट के बढ़ते चलन की वजह से आज सभी सरकारी योजनाएं को ऑनलाइन करने की तैयारी सरकार कर रही है और इसमें काफी हद तक सफलता भी पाई है। इस बार कर्नाटक सरकार (Bhoomi Karnataka) द्वारा राज्य के निवासियों के लिए भूमि: कर्नाटक पोर्टल (Karnataka RTC) लॉन्च किया है जिसके तहत अपनी जमीन के सभी रिकॉर्ड नागरिक ऑनलाइन कभी भी कहीं से चेक कर पाएंगे।

यदि आप Bhoomi Karnataka: Online Land Record RTC, Pahani Report से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल करना चाहते हैं तो फिर यह लेख आपके लिए ही है जिसमें हम आपको Bhoomi RTC की जानकारी, भूमि कर्नाटक पोर्टल ई रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तथा आप RTC ऑनलाइन कैसे चेक कर सकते हैं और कैसे आप इस पोर्टल से लाभ ले सकते हैं। इससे संबंधित पूर्ण जानकारी देंगे।

सरकार के इस कदम से राज्य से दूर रहने वाले निवासियों को भी काफी मदद मिली है अर्थात यदि आप कर्नाटक से बाहर हैं तो भूमि पोर्टल पर आप अपनी जमीन के डॉक्यूमेंट को ऑनलाइन अपलोड कर सकते हैं।

Bhoomi Karnataka – Online Land Records Portal Karnataka

सरकार द्वारा Bhoomi Portal को लांच करने का यही उद्देश्य है कि सभी लैंड रिकॉर्ड का डिजिटलाइजेशन किया जा सके इसलिए आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट (bhoomi) पर जाकर सभी सेवाएं ले सकते हैं।

आपको ज्ञात होगा इससे पूर्व हमने मध्य प्रदेश ई पोर्टल के बारे में जानकारी ली थी जहां हमने जाना था कि किस तरह किसान ऑनलाइन अपनी फसलों को समर्थन मूल्य पर ऑनलाइन पंजीकरण से बिक्री कर रहे है अर्थात कहने का तात्पर्य है कि कुछ इसी तरह कर्नाटक सरकार ने भी अपने राज्य के सभी निवासियों को उनकी भूमि के बारे में पूरी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करने के लिए योजना शुरू की है।

Details About Bhoomi RTC in Hindi

नाम Bhoomi RTC
लाभार्थियों Karnataka residents
द्वारा लॉन्च किया गया Revenue Department of Karnataka
उद्देश्य Digitalization Of Land Records
सरकारी वेबसाइट http://rtc.karnataka.gov.in/

राशन कार्ड हेतु ऑनलाइन आवेदन करें

जिन उपयोगकर्ताओं ने अब तक इस पोर्टल का इस्तेमाल नहीं किया है, उन्हें बता दें इस पोर्टल से जुड़े कई लाभ हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

Benefits Of Bhoomi Karnataka Land Records 2020

»भूमि कर्नाटक पोर्टल के फायदे

grammarly
  1. कर्नाटक राज्य के निवासी भूमि रिकॉर्ड को कभी भी कहीं भी ऑनलाइन चेक कर सकते है।
  2. जो कर्नाटक निवासी रोजगार, शिक्षा के उद्देश्य से दूसरे राज्यों में रह रहे हैं अब उन्हें जमीन की पूरी जानकारी हासिल करने में सरलता होगी।
  3. राज्य के नागरिकों को अपनी भूमि की वर्तमान स्थिति जांचने हेतु निर्धारित प्रशासनिक अधिकारियों के पास नहीं जाना पड़ेगा वह खुद ही घर बैठे ऑनलाइन सारी डिटेल से प्राप्त कर सकेंगे।

इस प्रकार कह सकते हैं कि कर्नाटक राज्य के निवासियों के लिए इस डिजिटल दौर में एक बेहतरीन सेवा सरकार द्वारा शुरू की गई है।


Must Read

National Scholarship Portal (NSP): Login & Registration Form


Services Of Bhoomi Karnataka Portal 2020 in Hindi

»भूमि कर्नाटक पोर्टल पर दी जाने वाली सुविधाएं

जब आप भूमि कर्नाटक पोर्टल पर आएंगे तो आप पाएंगे इस वेबसाइट द्वारा आपको भूमि संबंधित विभिन्न जानकारी दी जा रही है। यहां हमने उन सभी जानकारियों की लिस्ट दी है जो आपको भूमि कर्नाटक पोर्टल के services tab पर मिलने आएंगी।

  • i-Record of Rights, Tenancy and Crops (i-RTC)
  • Mutation Register
  • Revenue Maps
  • Mutation Status
  • RTC
  • Tippan
  • RTC Information
  • Revenue Maps
  • Mutation Status
  • XML verification of RTC
  • Citizen Login
  • Registration of Citizen
  • List of New Taluks
  • Mutation Extract
  • List of New Taluks
  • Register of Dispute Cases
  • Kodagu Disaster Rescue

तो चलिए कर्नाटक भूमि पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को स्टेप बाय स्टेप समझ लेते हैं। यह प्रक्रिया बेहद आसान है और आप भी कुछ ही मिनट में इन Steps को फॉलो कर भूमि कर्नाटक पोर्टल पर सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Bhoomi Karnataka Portal Registration Process in Hindi

  • सबसे पहले आप गूगल पर आएं और यहां Bhoomi Karnatak Portal टाइप कर सर्च कर दीजिए। या फिर आप डायरेक्ट यहां www.landrecords.karnataka.gov.in क्लिक करके भी भूमि कर्नाटक पोर्टल के रजिस्ट्रेशन पेज पर विजिट कर सकते हैं।
  • इस पेज मे आने के बाद आपको सबसे पहले भाषा का विकल्प मिलेगा। आप इंग्लिश या कन्नड़ में से किसी को भी select कर सकते हैं और अब रजिस्ट्रेशन हेतु कुछ जानकारियां देनी होंगी।

Bhoomi Karnataka Portal Registration Process

  • आपको सबसे पहले RTC में मौजूद जानकारी के तहत अपना आधार नंबर फिर आधार नाम और उसके बाद मोबाइल नंबर डालना होगा।
  • यह तीनों जानकारी डालने के बाद नीचे Generate OTP पर क्लिक करें। अब आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाएगा नीचे Box में OTP डालें और verify बटन पर क्लिक कर दें।
  • आपका वेरिफिकेशन कंप्लीट हो चुका है।

उसके बाद इस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के बाद आपको डॉक्यूमेंट वेरीफाई करने के लिए कुछ Details देनी होगी। किसान का नाम तथा आपको किसान के पिता के तौर पर डिटेल्स डालनी होंगी।

किसान के नाम के अलावा यहां पर आपको एड्रेस, मोबाइल नंबर तथा लैंडलाइन नंबर डालना होगा। उसके बाद आपको आईडी प्रूफ के तौर पर कोई भी डॉक्यूमेंट यहां Upload करना होगा।

(डॉक्यूमेंट JPG जेपीजी फॉर्मेट में होना चाहिए।)

तो यह सभी जानकारी सही सही टाइप करने के बाद नीचे Next बटन पर क्लिक कर दें।

अब अगले चरण में आपको अपनी भूमि की जानकारी डालनी होगी जैसे कि अपने जिला, गाव का नाम इत्यादि जानकारियां डालें।

उसके बाद सर्वे नंबर टाइप करें और captcha नंबर डालें और सभी जानकारियां यदि आपने सही-सही भरी होंगी तो आपका रजिस्ट्रेशन कंप्लीट हो जाएगा।

How To Check RTC Online in Karnataka

»भूमि कर्नाटक पोर्टल पर RTC ऑनलाइन कैसे चेक करें?

  • Bhoomi Karnataka RTC Online Check 2020

अभी हमने जाना कि कर्नाटक भूमि पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें? अब यदि रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक कर लिया है तो बारी आती है ऑनलाइन आरटीसी चेक करने की। यदि आप अपनी भूमि की जानकारी चेक करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए चरण को ध्यानपूर्वक फॉलो करें।

  1. सबसे पहले अपने LOGIN DETAIL के साथ Bhoomi PORTAL पर Login कर लीजिए।
  2. Login करने के बाद होम पेज पर आपको ऑप्शन मिलता है View RTC and MR इसपर क्लिक कर दीजिए।
  3. अब अगले पेज में यहां भूमि से संबंधित जरूरी जानकारी मांगी गई है। सभी जानकारी आप यहां भरे।
  4. अब यहां दिखाई दे रहे Fetch details ऑप्शन पर क्लिक करें।
  5. बस दोस्तों आपके सामने आपकी सारी land details show हो जाएगी।

How to Get RTC Online in Bhoomi Portal

अब मैं आपको बताऊंगा कि भूमि पोर्टल से Online RTC कैसे प्राप्त करें?

यदि आप I-RTC अर्थात इलेक्ट्रॉनिक RTC प्राप्त करना चाहते हैं तो आप भूमि पोर्टल की मदद से कुछ steps में यह कर सकते हैं, नीचे इसके सभी चरण दिए गए हैं।

  • इलेक्ट्रॉनिक RTC प्राप्त करने के लिए भूमि पोर्टल की ऑफिशियल साइट पर विजिट करें।
  • अब अपने अकाउंट से लॉगिन करने के बाद आपको होम पेज पर ही Services का tab मिलेगा। जहां I RTC icon देखने को मिल रहा है उस पर क्लिक करें।
  • उसके बाद आपको i wallet services के पेज पर redirect कर दिया जाएगा।
  • अब यहां आपको लॉग इन करने के लिए कुछ Detail डालनी होगी जैसे कि आपको अपने यूजर आईडी पासवर्ड और कैप्चा कोड डालने के बाद login बटन पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के बाद इस नई web page में आपको ऑप्शन मिलेगा। Current year या old year है तो आप किसी भी year का चयन कर सकते हैं।
  • उसके बाद आपको भूमि से संबंधित डिटेल्स जैसे District, Taluk, Hobli, Village, Survey Number डालना होगा, उसके बाद नीचे दिए गए fetch details बटन पर क्लिक कर दें।

Revenue Maps for Your Land

यदि आप अपनी कर्नाटक भूमि का पूरा डिटेल कहीं दूसरे राज्य में रहकर भी पता करना चाहते हैं तो आप Revenue Maps Option की मदद से भूमि पोर्टल पर यह आसानी से चेक कर सकते हैं। आइए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके जानते हैं।

  • अपनी Login Detail के साथ कर्नाटक भूमि पोर्टल पर लॉगिन करें।
  • उसके बाद ऊपर आपको Bhoomi services सेक्शन के नीचे revenue मैप ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक कर दें।
  • अब यहां दी गई जानकारी को भरे।
  • उसके बाद search बटन पर क्लिक कर दें।
  • उसके बाद कॉलम के आगे दिए गए PDF icon पर क्लिक कर दें।
  • अब आप भूमि का रेवेन्यू मैप देख सकते है।
Extracting Mutation Report

भूमि पोर्टल पर आपको सरकार द्वारा विभिन्न ऑप्शन दिए गए हैं जिनमें से एक ऑप्शन है Extracting Mutation Report का।

Mutation report का अर्थ है यदि आप अपनी भूमि को किसी दूसरे व्यक्ति के नाम पर ट्रांसफर करना चाहते हैं। यदि आप अपनी भूमि को हस्तांतरित करना चाहते हैं और एक्सट्रैक्शन म्यूटेशन रिपोर्ट को एक्सट्रैक्ट करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • सबसे पहले भूमि पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट में अपने अकाउंट से Login कर ले।
  • अब होम पेज में आपको View RTC and MR मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे जिनमें से ‘Mutation Report (MR)’ ऑप्शन पर आप को क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद म्यूटेशन रिपोर्ट के लिए कुछ डिटेल्स यहां डालनी होगी। जैसे District, Taluk, Hobli, Village, Survey Number.
  • अब बस नीचे दिए गए fetch details पर क्लिक कर डिटेल्स आपके सामने आ जाएंगे।
How to check Mutation Application Status

Mutation Status चेक कैसे करें?

ऊपर बताए गए तरीके से आप Mutation Report Status चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले भूमि पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट में अपने अकाउंट से Login कर ले।
  • अब होम पेज में आपको View RTC and MR मिलेगा, उस पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने कई ऑप्शन आएंगे जिनमें से ‘Mutation Report (MR)’ ऑप्शन पर आप को क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद म्यूटेशन रिपोर्ट के लिए कुछ डिटेल्स यहां डालनी होगी। जैसे District, Taluk, Hobli, Village, Survey Number.
  • अब बस नीचे दिए गए fetch details पर क्लिक कर डिटेल्स आपके सामने आ जाएंगे।

तो साथियों इस लेख में आपने जाना Bhoomi Karnataka Portal के बारे में। उम्मीद है आपको यह जानकारी पसंद आई होगी।

अभी भी आपका कोई सवाल है तो आप हमें कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं। साथ ही यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित हुआ है तो सोशल मीडिया पर भी शेयर करें।

Similar Posts

One Comment

  1. ये बहुत शानदार जानकारी है, मुझे ये सब पढ़ कर बहुत सारी चीज़े सिखने को मिली है। धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *