Advertisement
Republic day 2021 Images & HD Wallpaper free download

Happy Republic Day 2022 Images & HD Wallpaper (26 January)

Republic Day 2022 Images Download करने से पहले आप सभी को हिमांशु ग्रेवाल की और से गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की हार्दिक शुभकामनाएंयहां आपको 26 जनवरी पर आधारित कई प्रकार की पसवीरें मिलेगी जो आपको बहुत पसंद आएंगी। तो ज्यादा देरी न करते हुए Republic Day Quotes in Hindi, Happy republic day 2022 images, Republic Day 2022 Wishes, Happy Republic Day 2022 Wallpaper Download करते हैं।

  • Contents
  • Indian Independence Day Photo 2022 in Hindi
  • 26 January Republic Day Images 2022 in Hindi
  • Indian Republic Day Pictures 2022 in Hindi
  • Happy Republic Day Wallpaper 2022 in Hindi

Republic Day 2022 Images in Hindi

यहां पर जितनी भी रिपब्लिक डे इमेजेज होगी इनको आप फ्री डाउनलोड कर सकते हो और आपने चाहने वालों के साथ फेसबुक, ट्विटर, और व्हाट्सएप पर शेयर करके Republic Day Festival को सेलिब्रेट कर सकते हो।

26 जनवरी के दिन गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है?

भारत (India) में और जो भारत के बाहर रहते है, अधिकतम लोगों को यह नहीं पता होता की हम 26 जनवरी क्यों मनाते है तो 2, 3 लाइन में, मैं आपको इसके बारे में बता देता हूँ उसके बाद हम सभी Republic Day 2022 Images & Wallpaper Download करेंगे।

गणतंत्र दिवस हम इसलिए मनाते है क्योकि इस दिन हमारे भारत देश के कानून लागू हुए थे। अंग्रेजों ने हमारे भारत देश के उपर अपना शाशन चलाया हुआ था तो पंडित ज्वाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी जी दोनों मिलकर हमारे देश को स्वतंत्र कराने में लग गये। काफी सारे आंदोलन चलाने के बाद हमारा देश 15 अगस्त 1947 के दिन आजाद हुआ और उसके 3 साल बाद मतलब की 26 जनवरी 1950 के दिन हमारे देश के नये कानून बने, इसलिए 26 जनवरी मनाया जाता हैं।

अगर आपको पंडित ज्वाहरलाल नेहरू के बारे में जानना है या फिर गणतंत्र दिवस के बारे में और भी बहुत कुछ जानना है तो आप नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हो।

Happy Republic Day 2022 Images for WhatsApp

नोट: यहां पर जितनी भी Republic Day Images Pictures है अगर आपको पसंद आये तो इस लेख को आप सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करे।

26 January Republic day images

Happy Republic Day HD Images 2022 in Hindi

Republic Day Wishes Images free download

grammarly

Republic Day Quotes 2022 Images in Hindi

Republic Day 2022 Speech in Hindi

Indian Republic Day Pictures

Republic Day of India 2022 Images in Hindi

Republic Day 2022 Wishes in Hindi

Top 10 Happy republic day wallpaper

Happy Republic Day Images in Hindi 2022

26 January 2022 Speech in Hindi

India Republic Day Quotes Messassage

Happy Republic Day Photo

Republic day 2017 Images and Wallpaper download

26 January 2022 Republic Day Images

Republic day Photos and Quotes in Hindi

Republic Day Parade Images

Republic Day Parade Images

सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोगों द्वारा गणतंत्र दिवस परेड की तस्वीरें साझा कर एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की बधाइयां देने के साथ-साथ भारतीय सेना की एकता और उसके पराक्रम को दर्शाने का प्रयास किया जाता है। यहां पर हम आपको एक मजेदार लेकिन आपके लिए उपयोगी तथ्य बता दें कि गणतंत्र दिवस की परेड के लिए उपस्थित दर्शकों को कैमरा, मोबाइल फोन, जैसे किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ बैठने की इजाजत नहीं होती। इसलिए बेहतर रहेगा कि आप इन डिवाइस को अपने साथ न लाएं, क्योंकि कड़ी सुरक्षा के तहत इसकी जांच की जाती है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर देश की राजधानी नई दिल्ली में भारतीय सेना के पराक्रम तथा झांकियों के रूप में यहां पर होने वाले रंगारंग कार्यक्रमों को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी होती है। क्योंकि इस राष्ट्रीय पर्व का नजारा विशेष होता है, हालांकि जो लोग राजपथ पर नहीं पहुंच पाते। वे लोग घर बैठे ही इन कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण टेलीविजन के माध्यम से देख पाते हैं।

Indian Republic Day Celebration Images

Indian Republic Day Celebration Images

गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया वाला एक राष्ट्रीय पर्व है। वैसे तो देश के सभी राज्यों में इस पर्व को मनाने की धूमधाम देखी जा सकती है। स्कूलों में इस दिन देशभक्ति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाते है, रैली निकाली जाती है और सभी छात्रों के बीच मिठाई लड्डू वितरित कर सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी जाती हैं।

नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर किया गया आयोजन बेहद खास होता है। क्योंकि यहां सेना द्वारा परेड निकाली जाती है, साथ ही देश की तीनों सेनाओं द्वारा किए गए शक्ति प्रदर्शन का नजारा अद्भुत होता है। इस मौके पर झांकियां निकलती है जिससे देश के विभिन्न राज्यों की परंपरा, वेशभूषा तथा जीवन शैली को दर्शाने का प्रयास किया जाता है। संक्षेप में कहें तो Republic Day Celebration अद्भुत होता है। क्योंकि यह एक ऐसा दिन है, जिसका शायद ही देश का कोई नागरिक महत्व ना जानता हो।

Republic Day Related Pictures

Republic Day Related Picture

भारत की भूमि ने अनेक महापुरुषों को जन्म दिया है और जब बात की जाती है देश की आजादी में हुए शहीदों और क्रांतिकारियों कि तो उन्हें भी महापुरुषों की श्रेणी में गिना जाता है। गणतंत्र दिवस के इस मौके पर देश के वीर जवानों तथा स्वतंत्रता सेनानी जैसे महात्मा गांधी, भगत सिंह, तात्या टोपे जैसे देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले क्रांतिकारियों को याद किया जाता है।


26 January Republic Day Speech in Hindi 2022 

यहां उपस्थित सभी को मेरा नमस्कार।

आज हम सभी यहां गणतंत्र दिवस के मौके पर उपस्थित हैं। और इस मौके पर में चंद शब्द आपके साथ साझा करके इस गणतंत्र दिवस की महत्वता को आपके समक्ष रखना चाहूंगा।

15 अगस्त वर्ष 1947 को हमारा देश आजाद हो गया। लेकिन आजादी के सपने को पूरा करने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा जिसमें कई लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी। भारत माता की आजादी हेतु अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले क्रांतिकारियों भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस इत्यादि कई अन्य स्वतंत्रता सेनानियों का नाम आता है। जिन्होंने देश को आजाद कराने के खातिर जीवन में इतने संघर्ष किए जिन्हे शायद ही शब्दों में बयां कर पाना अत्यंत कठिन है। और उनके इन्हीं महान कार्यों के लिए गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।

आज भले ही हमारा देश गुलामी की जंजीरों से मुक्त हो चुका है लेकिन देश की स्वतंत्रता को बनाए रखने और देश को उन्नति के पथ पर ले जाने का कार्य हम सभी की जिम्मेदारी है। क्योंकि असल में शहीदों कि कुर्बानी को सम्मान तभी हम दे सकते है जब हम इस देश के लिए कुछ अच्छा करें। क्योंकि देश भक्ति के सिवा उन शहीदों तथा स्वतंत्रता सेनानियों के लिए कुछ भी बढ़कर नहीं था। वरना क्या जरूरत थी उन शहीदों को अपना घर परिवार त्यागकर देश की सेवा में अपना सब कुछ लगाने की। क्योंकि परिवार से पहले उन्होंने अपने देश को अहम माना, इसी प्रकार अगर हम भी देशभक्ति की प्रेरणा को लेकर अपना जीवन जिए तो हम स्वतंत्रता कि लड़ाई में लड़ने वाले उन शहीदों का कर्ज तो नहीं उतार पाएंगे लेकिन उन्हें सच्चे दिल से श्रद्धांजलि जरूर अर्पित कर पाएंगे।


26 January Republic Day Essay in Hindi 2022

हर साल देशवासियों द्वारा 26 जनवरी का दिन गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन देश की राजधानी राजपथ पर देश के राष्ट्रपति द्वारा झंडारोहण किया जाता है तथा राष्ट्रगान की धुन के साथ पूरे देश में देशभक्ति की गूंज उठ जाती है। देश के सभी राज्यों में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन किया जाता है। जहां पर भारतीय सेना की वीरता का पराक्रम दिखाई देता है इस मौके पर परेड और झांकियां भी निकाली जाती है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होते हैं। हर साल राष्ट्रीय पर्व समारोह में शामिल होने के लिए guest speaker को आमंत्रित किया जाता है।

इस दिन देश के सभी विद्यालयों एवं कार्यालयों में राष्ट्रीय अवकाश होता है। बच्चे एवं बड़े सभी उम्र के लोग इस दिवस की महत्वता को भली भांति समझते हैं। क्योंकि इसी दिन देश को एक लोकतांत्रिक राष्ट्र का दर्जा मिला था और हमें एक ऐसे देश में रहने का गौरव हासिल हुआ जिसे विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश कहा जाता है। 26 जनवरी का यह राष्ट्रीय पर्व हमें क्रांतिकारियों एवं वीर जवानों की शहादत की याद दिलाता है जिन्होंने अपनी मातृभूमि को आजाद करने के लिए अपना सर्वस्व निछावर कर दिया। एक देशवासी की तौर पर हमारा एक कर्तव्य बनता है कि हम देश हित में कार्य कर एक अच्छे देशवासी होने का फर्ज निभाएं।


गणतंत्र दिवस निबंध हिंदी में | गणतंत्र दिवस समारोह क्या है?

इंटरनेट पर गणतंत्र दिवस कैसे मनाया जाता है। जब यह सर्च किया जाता है तब जो जानकारी सामने निकल कर के आती है उसी से संबंधित गणतंत्र दिवस समारोह की जानकारी भी है। गणतंत्र दिवस के मौके पर पूरे देश में खुशी का माहौल होता है, क्योंकि इस दिन बड़ी-बड़ी कंपनियों में सार्वजनिक रूप से छुट्टी होती है इसीलिए लोग छुट्टी का आनंद तो उठाते ही है, साथ ही गणतंत्र दिवस के दिन को सेलिब्रेट भी करते हैं।

वैसे तो इसे पूरे भारत भर में काफी धूमधाम से मनाया जाता है परंतु इस दिन नई दिल्ली की झलक देखते ही बनती है, क्योंकि देश की राजधानी में इस दिन इंडिया गेट पर गणतंत्र दिवस का धूमधाम से आगाज सुबह होते ही हो जाता है। इस दिन रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में छोड़े जाते हैं, साथ ही इंडिया गेट पर बहुत ही शानदार परेड होती है जो इंडिया गेट से चालू होकर के राष्ट्रपति भवन के पास जाकर खत्म होती है। इस परेड के अंदर भारत की तीनों सेना के कई सैनिक शामिल होते है और इसी परेड के बाद नौसेना, वायुसेना और थलसेना के जो भी वर्तमान सेना अध्यक्ष होते हैं, वह भारत के राष्ट्रपति को सलामी देने का काम करते हैं।

गणतंत्र दिवस समारोह सिर्फ यही तक सिमित नहीं होता है। इस दिन भारत ने अपने दुश्मन देशों से अपनी सुरक्षा करने के लिए जो भी खतरनाक हथियार, मिसाइल और टैंक बनाए होते है उनकी परेड भी इंडिया गेट पर बने हुए लंबे चौड़े रोड पर होती है जिसे देख कर के भारत के लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है और भारत के दुश्मनों की आंखें फटी की फटी रह जाती है।


प्रश्न: गणतंत्र दिवस समारोह की मुख्य बात क्या है?

उत्तर: वैसे तो इस दिन कई ऐसी चीजें होती हैं, जो अपने आप में ही अनूठी होती है परंतु बात करें अगर इस समारोह की मुख्य बात की तो इंडिया हर साल अपने गणतंत्र दिवस के मौके पर दुनिया के किसी भी दो तीन देशों के मुख्य लोगों को आमंत्रित करता है और उन्हें भारत के गणतंत्र दिवस में शामिल होने का न्योता देता है। आज तक भारत ने जितनी भी महान हस्तियों को गणतंत्र दिवस में शामिल होने का न्योता दिया है, उनमें से अधिकतर लोगों ने भारत के निर्णय को स्वीकार किया है और उन्होंने गणतंत्र दिवस में पार्टिसिपेट किया है। यह मेहमान तब तक इंडिया में रहते है जब तक गणतंत्र दिवस चालू हो करके खत्म नहीं हो जाता। इसके बाद प्रीतिभोज का आयोजन होता है जिसमें खाना खाने के बाद ही प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के द्वारा मेहमानों को विदाई दी जाती है।

प्रश्न: गणतंत्र दिवस समारोह कैसे देखें?

उत्तर: बता दें कि जब गणतंत्र दिवस शुरू हो जाता है तो इसका लाइव टेलीकास्ट टीवी चैनल पर बिल्कुल मुफ्त में दिखाया जाता है। जिन लोगों के घरों में केबल कनेक्शन नहीं है, वह अपने टीवी पर डीडी नेशनल चैनल पर गणतंत्र दिवस समारोह का लाइव टेलीकास्ट सुबह 6:00 बजे के बाद देख सकते हैं। वहीं जिन लोगों के पास डिस कनेक्शन है, वह किसी भी न्यूज़ देने वाले चैनल पर गणतंत्र दिवस समारोह को लाइव देख सकते है और इस समारोह में क्या-क्या हो रहा है, इसकी जानकारी अपने घर बैठे ही प्राप्त कर सकते हैं।

प्रश्न: गणतंत्र दिवस समारोह का समापन कैसे होता है?

उत्तर: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गणतंत्र दिवस समारोह के समापन को बीटिंग रिट्रीट कहकर बुलाया जाता है। यह उस दिन नहीं होता है जिस दिन 26 जनवरी होती है। बल्कि 26 जनवरी के 2 दिन के बाद यानी कि 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट का आयोजन किया जाता है। बीटिंग रिट्रीट में इंडिया की जो तीनों सेनाएं हैं, उन्हें शामिल होने का न्योता दिया जाता है जोकि भारत के राष्ट्रपति के रहने की जगह के थोड़े से पास में मनाया जाता है। बीटिंग रिट्रीट के आयोजन में मुख्य मेहमान इंडिया के राष्ट्रपति ही होते हैं और यहां पर भी जिस प्रकार तीनों सेना राष्ट्रपति को गणतंत्र दिवस के मौके पर सलामी देती है उसी प्रकार सलामी देती है।

प्रश्न: गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल कैसे हो?

उत्तर: कई लोग यह जानना चाहते है कि आखिर अगर उन्हें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होना है तो वह कैसे इसमें भाग ले सकते हैं। बता दें कि गणतंत्र दिवस के समारोह में किसे इनविटेशन देना है और किसे नहीं देना है इसका निर्धारण सेंट्रल गवर्नमेंट ही करती है। सामान्य तौर पर ऐसे लोगों और उनके परिवार वालों को ही इस आयोजन में शामिल होने का मौका दिया जाता है, जिन्होंने देश के लिए कुछ किया होता है। हालांकि कुछ ऐसे सामान्य लोग भी हैं, जो पास लेकर के इस आयोजन में शामिल हो सकते हैं। अगर आपको अगली बार गणतंत्र दिवस के आयोजन में शामिल होना है तो आपको गणतंत्र दिवस के आने के पहले से ही इसके बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए तभी आपको 26 जनवरी के मौके पर भारत के गणतंत्र दिवस में शामिल होने का मौका मिलेगा।

मुझे आशा है कि यहां पर जितनी भी Republic Day 2022 Images with Quotes और Republic Day Photos with Quotes है आपको पसंद आये होंगे। आपको यह सारे 26 January Wallpaper 2022 कैसे लगे हमको कमेंट करके जरूर बताये और जितना हो सके इन इमेज को शेयर करे।

– Jai Hind

Similar Posts

6 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *