Advertisement
टिक टॉक क्या है

टिक टॉक क्या है और इसका मालिक कौन है?

आजकल आपने एक Short Video App के बारे में जरूर सुना या देखा होगा। जिसमें कोई गाना गाता है, तो कोई गिटार बजाता है, कोई मजेदार चीजें सिखाता है। जी हां हम बात कर रहे है टिक टॉक क्या है?

इंडिया में इस समय Tiktok का बुखार सर चढ़कर बोल रहा है, इसलिए हर मोबाइल में आजकल आप इस Application को देख सकते हैं। यही वजह है कि साल 2019 में जिन Apps को सबसे अधिक डाउनलोड किया गया था उसमें Tiktok का नाम भी शामिल है।

यदि आपने अब तक Tiktok App को अपने मोबाइल में Install नहीं किया है, और इसके बारे में कुछ खास आपको जानकारी नहीं है तो फिर आज के इस लेख के माध्यम से हम आपको Tik Tok के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारियां देने जा रहे हैं। ताकि आप एक Beginner के तौर पर Tik Tok के बारे में तथा इसके इस्तेमाल करना सीख सके।

इसके अलावा आज हम कई और तथ्य के विषय में चर्चा करेंगे जैसे की टिक टॉक को किसने बनाया है, इसे भारत में क्यों बैन किया गया आदि सभी जानकारियां भी इस लेख में मिलेंगी।

Must Read: टिक टॉक क्या है और टिक टॉक से पैसे कैसे कमाए?

टिक टॉक क्या है?

TikTok एक सोशल मीडिया एप्प है, जिसमें Short Videos Publish की जाती हैं। Tik Tok पर सामान्यतः Lip-sync और Dancing Videos देखने को मिलती है लेकिन टिक टॉक पर खुद की वीडियो भी बना सकते हैं और दुनिया के साथ शेयर कर सकते हैं।

दोस्तों देखा जाए तो यूट्यूब की तरह ही TikTok पर भी आपको विभिन्न प्रकार का Content देखने को मिलता है। यहां पर आपको Short Video में Funny, Motivation, Education Content देखने को मिलता है।

अतः Tiktok पर आप अपनी पसंद के Content बनाने वाले दूसरे Creators को Follow कर उनकी नई नई वीडियोस को टिकटॉक पर देख सकते हैं। साथ ही आप खुद की वीडियो को फ्री में पब्लिश कर Tik Tok पर वायरल कर सकते हैं। लेकिन यूट्यूब और Tiktok में जो विशेष फर्क है Tik Tok पर एक समय में 15 सेकंड की वीडियो बना सकते हैं।

grammarly

पिछले कुछ समय में इंडिया में टिक टॉक को काफी पसंद किया गया है, और आज सभी मोबाइल में यह एप्लीकेशन देखने को मिलती है। अब इसकी वजह यह है। यह एक Easy to use App है जो लोगों को भरपूर मनोरंजन दे रहा है।

तो यदि आपने अब तक TikTok का इस्तेमाल नहीं किया है, और अपने मोबाइल पर इसकी शुरुआत करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं:-

इसे भी पढ़े : कंप्यूटर और लैपटॉप में व्हाट्सएप्प कैसे चलाये ? बिना कोई एप्प डाउनलोड करें बिना

Tik Tok App Kaise Download Kare

जियो फोन में टिक टॉक कैसे डाउनलोड करते हैं?

यदि आप एंड्रॉइड यूजर है, तो Play Store से Tiktok App Download and Install कर सकते हैं।

यहां क्लिक कर डाउनलोड करें 👉https://play.google.com/store/apps/details?id=com.zhiliaoapp.musically

लिंक पर क्लिक करते ही Install बटन पर क्लिक करें, TikTok App आपके मोबाइल में इंस्टॉल हो जाएगा। TikTok App ओपन करते ही वीडियो देखना शुरू कर सकते हैं। इसी प्रकार यदि आप IOS Users है तो आप App Store से टिक टॉक एप्लीकेशन डाउनलोड को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं।

[GBWhatsApp APK Download]

Tik Tok क्यों हुआ इंडिया में बैन?

यदि आप पिछले काफी समय से टिक टॉक का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको पता होगा कि हाल ही में टिकटॉक को सरकार द्वारा बैंक कर दिया गया था। मद्रास हाई कोर्ट के आदेश के बाद अप्रैल 2019 में से Google एवं Apple Store से इस App को हटा कर दिया गया था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर Tiktok users के लिए यह चौंकाने वाली खबर साबित हुई थी।

बता दें इस समय टिकटोक के भारत में 12 करोड़ से भी अधिक Active users है, और यह संख्या तेजी से बढ़ती ही जा रही है।

हालांकि विवादों से भी टिक टॉक का संबंध रहा है, Ban होने के दौरान अश्लील सामग्री को बढ़ावा देने की वजह से इस App पर कार्रवाई की गई थी। हालांकि न सिर्फ यह पहली बार भारत में सामने आया है, इससे पहले अमेरिका में भी TikTok Content की वजह से टिकटॉक को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था तथा इंडोनेशिया में भी लोगों द्वारा टिक टोक पर बैन लगाने की अपील के बाद वहां भी इसे बैन किया गया था। हालांकि इसे बाद में हटा दिया गया था।

बात करें भारत के संदर्भ में तो इस समय इंडिया में Tiktok फिर से वापिस आ चुका है। आज बच्चे हो या घर के बड़े बुजुर्ग भी इस समय टिक टॉक का इस्तेमाल कर इसका लुत्फ उठा रहे हैं।

टिक टॉक के मालिक कौन है और टिक टॉक का इतिहास

ByteDance कंपनी द्वारा वर्ष 2017 के सितम्बर माह में टिक टोक को पहली बार इंटरनेशनल बाजार में लांच किया गया था। ByteDance के Founder and CEO Zhang Yiming ने इस कंपनी को वर्ष 2012 में शुरू किया था।

बता दें ByteDance एक चाइनीस टेक्नोलॉजी कंपनी है, जिसका हेड क्वार्टर चीन के बीजिंग शहर में है। इस कंपनी के टिक टॉक के अलावा भी अन्य प्रोडक्ट्स हैं तथा यह कंपनी कई सोशल नेटवर्किंग एप्स को चलाती है।

चाइनीस मार्केट में शार्ट वीडियो का Craze काफी पहले ही आ चुका था। जिसे समझते हुए साल 2016 में ByteDance ने चाइना में ही शार्ट वीडियो मेकिंग App Douyin को बाजार में उतारा और ByteDance के लिए बेहतरीन बात यह रही कि उनका यह एप्प बाजार में लोगों को काफी पसंद आया और 1 साल के भीतर ही 1 मिलियन से अधिक लोग इसके यूजर बन चुके थे।

इस कंपनी ने चाइना के अलावा भी अन्य देशों में इस App का विस्तार करने के बारे में सोचा तथा इसका नाम बदलकर ByteDance रख दिया। लेकिन उस समय तक बाजार में Musically App भी काफी छाया हुआ था। जिसे देखते हुए ByteDance ने एक बिलियन डॉलर की लागत के साथ Musically App को खरीद लिया।

अब क्योंकि कंपनी के हाथों में दोनों पॉपुलर Short Video Making App थी इसीलिए ByteDance ने एक नई योजना बनाई और वर्ष 2018 में कंपनी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि वे Musically को बंद करने जा रहे हैं और Musically और TikTok को मर्ज कर उन्होंने Tiktok रख दिया। उसके बाद एशिया समेत दुनिया के कई देशों में Tiktok कितना Viral हुआ।

आज हम सभी भली-भांति जानते हैं घर घर में छोटे बच्चों से लेकर बड़े आज Tiktok पर अपना मनोरंजन करते हैं। तथा आज के समय में bytedance कंपनी $75 बिलियन संपत्ति का आंकड़ा पार कर चुकी है।

कैसे TikTok अकाउंट डिलीट करें?

वैसे तो अक्सर ऐसे मामले कम ही सामने आते हैं जहां पर एक टिकटोकर को अकाउंट डिलीट करने की जरूरत पड़ती है क्योंकि एक बार जो Tiktok का इस्तेमाल करता है तो उसे इसकी आदत भी लग जाती है।

यदि आप किसी भी कारणवश टिक टोक पर से अपने अकाउंट को हमेशा के लिए डिलीट करना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए चरण को Follow कर सरलता पूर्वक ऐसा कर सकते हैं।

How To Delete TikTok Account Permanently in Hindi

सबसे पहले अपने मोबाइल में टिक टॉक ओपन करे।

अब अपना TikTok Account Delete करने के लिए राइट साइड में सबसे ऊपर THREE डॉट पर क्लिक करें।

अब नीचे दिए गए ऑप्शन में से Me tab पर जाएं।

How To Delete TikTok Account Permanently

अब आपके सामने कई सारे विकल्प आ जाएंगे इनमें से Manage my account के ऑप्शन पर टैप कीजिए।

TikTok Account Delete

अब आप यहां से अपने अकाउंट से संबंधित कई सारी जानकारी को Add कर सकते हैं। लेकिन हमें अपना TikTok अकाउंट डिलीट करना है, तो सबसे नीचे दिए गए ऑप्शन Delete Account पर क्लिक करना होगा।

TikTok अकाउंट डिलीट

अब अकाउंट की वेरिफिकेशन के लिए पूछा जाएगा तो आप verify & continue बटन पर क्लिक करें।

TikTok Account Delete Kaise Kare

अब अंत में Delete Account बटन पर क्लिक कर दीजिए।

अब आपका अकाउंट हमेशा के लिए टिक टॉक से डिलीट हो चुका है तथा आपकी अकाउंट एक्टिविटी एवं अन्य डाटा भी टिक टोक द्वारा डिलीट कर दिया जाएगा और अब इस अकाउंट से आपके सारे Followers भी हट जाएंगे, साथ ही आप आगे कोई वीडियो भी पब्लिश नहीं कर पाएंगे।

Computer Me Tik Tok Kaise Download Kare
  • Download TikTok For PC Windows 10

यदि आप अपने पीसी या लैपटॉप में टिक टॉक चलाना चाहते हैं, तो आपके डिवाइस में Tiktok Install होना चाहिए। लेकिन समस्या यह है कि आप सीधे TikTok App को अपने कंप्यूटर में इंस्टॉल नहीं कर सकते। लेकिन हां एक ऐसी ट्रिक या थर्ड पार्टी मेथड जरूर है जिसे Follow कर आप अपने कंप्यूटर में बड़ी आसानी से TikTok को इंस्टॉल कर सकते है।

यहां हम TikTok Install करने के लिए Bluestacks नामक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करेंगे। Bluestacks एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जिसके जरिए आप एंड्राइड मोबाइल के किसी भी App को अपने कंप्यूटर में Run कर सकते हैं।

तो सबसे पहले आपको अपने कंप्यूटर में Bluestacks Software Install करना होगा। (इंटरनेट से आप इसे Free में अपने PC के लिए डाउनलोड कर सकते हैं।)

Install Bluestacks Software For PC

DOWNLOAD Bluestacks 👉https://www.bluestacks.com/download.html

दोस्तों जैसे ही आप ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करते हैं तो आप Bluestacks की आधिकारिक वेबसाइट पर आ जाएंगे जहां पर Bluestacks Software Download करने का बटन आपको दिख जाएगा, उस पर क्लिक कर इस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड कर पाएंगे।

दोस्तों उसके बाद सफलतापूर्वक Bluestacks Software Install कर लीजिए। फिर अब बारी आती है Tiktok App को कंप्यूटर में इंस्टॉल करने की।

कंप्यूटर में Tiktok कैसे चलाएं?

Tiktok App को कंप्यूटर में ओपन करें। ध्यान दें आपका इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।

ओपन करते ही आपके सामने कुछ Android Apps देखने को मिलेंगे जिनमें से गूगल play store भी होगा।

आप play store पर क्लिक कर लीजिए।

अब आप देख सकते हैं जिस तरह आपको पहली बार गूगल प्ले स्टोर पर आने के बाद sign in करना होता है। ठीक उसी तरह अपनी ईमेल आईडी के साथ यहां आपको साइन-इन करना होगा।

Email id के बाद अपनी ईमेल आईडी में पासवर्ड को Enter करने के बाद आप साइन इन कर लेंगे, उसके बाद आपके कंप्यूटर में mobile की तरह ही play store को ओपन हो जाएगा।

अब आप Play store के search Bar में Tiktok टाइप करें और Tiktok को मोबाइल की तरह अपने कंप्यूटर डिवाइस में भी इंस्टॉल करने के लिए install बटन पर क्लिक करें।

डाउनलोड पूरा होने के बाद आपके कंप्यूटर डिवाइस में Tiktok Install हो जाएगा, उसके बाद Open बटन पर क्लिक करें।

अब आप देख सकते हैं मोबाइल वर्जन की तरह ही Tiktok आपके कंप्यूटर में भी ओपन हो चुका है। तथा स्क्रीन पर आपको Tiktok की वीडियोस देखने को मिल रही है तथा यहां पर आपको वे सभी फीचर्स भी मिल जाते हैं जो आपको Tiktok App में मोबाइल के अंदर देखने को मिलते हैं।

तो दोस्तों इस प्रकार आप ने सीखा की कैसे कंप्यूटर में Tikto चलाएं! उम्मीद है इन steps को फॉलो कर आप Tiktok समेत मोबाइल की अन्य एप्लीकेशन को भी कंप्यूटर में इस्तेमाल कर पाएंगे।

तो साथियों आज के इस लेख को हम यहीं समाप्त करते हैं, मुझे पूर्ण आशा है कि इस लेख को अंत तक पढ़ने के पश्चात आपको TikTok के बारे में कई उपयोगी जानकारियां मिली होगी, कोई सवाल हो तो आप कमेंट सेक्शन में हमेशा की तरह खुलकर बता सकते हैं।

साथ ही जानकारी पसंद आई है, तो आप इसे अधिक से अधिक शेयर करें ताकि आप की सहायता से अन्य लोगों को भी टिक टॉक क्या है के विषय पर उपयोगी जानकारी पाने का मौका मिल सके।

Similar Posts

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *